Vidisha News: कचरा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, कांग्रेस नेता सहित 7 लोग जख्मी

By

Published : Apr 23, 2023, 1:07 PM IST

thumbnail

विदिशा। सिविल लाइंस थाना के हांसुआ गांव में 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया, इस झगड़े में दोनों पक्ष के लोंगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से वार कर दिया. इस घटना की वजह से करीब 7 लोग घायल हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता मनोज कपूर भी घायल हुए हैं. बता दें कि कांग्रेस नेता मनोज कपूर का वेयर हाउस है, जिसकी बागड़ के पास एक व्यक्ति कचरा जला रहा था. इसी से परेशान होकर मौके पर मौजूद खेत के मालिक संतोष शर्मा ने उसे वहां कचरा जलाने से मना किया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता मनोज कपूर भी मौके पर पहुंचे थे, इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.