Indore: कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से आई खुशखबरी, बाघों के कुनबा बढ़ा, देखें वीडियो - शावकों का बढ़ा कुनबा
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/27-08-2023/640-480-19372213-thumbnail-16x9-kamlanehru.jpg)
![ETV Bharat Madhya Pradesh Team](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/authors/madhyapradesh-1716535958.jpeg)
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : Aug 27, 2023, 10:57 PM IST
|Updated : Aug 29, 2023, 2:52 PM IST
इंदौर. कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में रविवार का दिन खुशखबरी लेकर आया यहां बाघों के कुनबे में वृद्धि हुई है। बाघिन जमुना ने 3 शावकों को जन्म दिया। 9 साल की जमुना ने चौथी बार शावकों को जन्म दिया है। जू प्रबंधन के अनुसार तीनों शावक यलो ही हैं। पिछली बार जमुना ने चार शावकों को जन्म दिया था जिसमें से एक व्हाइट शावक था। नन्हें शावक के जन्म के साथ ही इनकी संख्या बढ़कर 11 हो गई है। प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ उत्तम यादव के अनुसार बच्चों को मां के पास ही रखा गया है। वर्तमान में बाघिन जमुना और शावकों की हालत बिल्कुल ठीक है। बाघिन अपने बच्चों की देखभाल कर रही है।