ETV Bharat / state

मंत्री महेंद्र सिंह का दिग्विजय पर निशाना, 'मुंगेरीलाल के सपने ना देखें, 20 साल तक नहीं बनेगी कांग्रेस सरकार'

author img

By

Published : Jul 10, 2020, 9:38 AM IST

विदिशा में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 'वो मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, अब 20 साल तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी'.

Mahendra Singh Sisodia
महेंद्र सिंह सिसोदिया

विदिशा। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 'कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है. एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ. इसी मुद्दे पर हम चुनावी मैदान में जाएंगे'. टाइगर पॉलिटिक्स को लेकर पूछे जाने पर मंत्री सिसोदिया ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें बूढ़ा शेर बताया, 'जिसके ना तो मुंह में दांत हैं, ना नाखून है'.

महेंद्र सिंह सिसोदिया

सिसोदिया ने दावा किया है कि, 'अब मध्य प्रदेश में शिवराज और महाराज एक साथ हैं, अब मध्य प्रदेश में 20 साल तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी'. शमशाबाद के महानीम चौराहे से जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया था, जहां मंत्री सिसोदिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.