ETV Bharat / state

शाजापुर: कलेक्टर ने किया अरनियाकलां नवोदय विद्यायल का आकस्मिक निरीक्षण

author img

By

Published : Sep 5, 2020, 10:57 AM IST

जिले के कलेक्टर ने अरनियाकलां के जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सभी जानकारी प्राप्त की और विद्यालय की सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया.

Collector did surprise inspection of Navodaya Vidyalayal
कलेक्टर ने किया नवोदय विद्यायल का आकस्मिक निरीक्षण

शाजापुर। जिले के कलेक्टर दिनेश जैन ने जवाहर नवोदय विद्यालय अरनियाकलां का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर और बिल्डिंग का बारीकी से निरीक्षण किया, साथ ही उन्होंने नवोदय विद्यालय की प्राचार्या उषा सिंह सागर से विद्यालय में संचालित होने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की.

इसके साथ ही वर्तमान समय में किस प्रकार से बच्चों को अध्यापन कराया जा रहा है, और बच्चों की पढ़ाई कैसी हो रही इसकी जानकारी भी कलेक्टर ने ली. साथ ही कलेक्टर दिनेश जैन नवोदय विद्यालय की प्राचार्य और स्टाफ से विद्यालय की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्यालय की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.