सागर। 20 जनवरी को शहर के काकागंज इलाके में एक लड़की बड़े अरमानों से अपने जीवन के नए हमसफर का इंजतार कर रही थी, आज बारात आनी थी, लेकिन बारात की जगह एक ऐसी खबर आई कि एक ही झटके में लड़की के अरमानों पर पानी फिर गया. उसके होने वाले पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से इनकार (Groom side stopped procession on wedding day For Dowry) कर दिया. लड़की के परिजनों ने मोतीनगर थाने में वर पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.
![Groom side stopped procession on wedding day For Dowry in Sagar](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-sgr-01-shadi-dahej-bite-7208095_20012022161722_2001f_1642675642_422.jpg)
क्या है मामला ?
शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है. काकागंज इलाके के पप्पू बंसोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 23 साल की बेटी की शादी कटनी के मंगल नगर निवासी हीरालाल के बेटे अमित के साथ तय हुई थी. 15 जनवरी को लड़के के तिलक के लिए कटनी पहुंचे थे. जहां लड़के के पिता और लड़का बाइक और दो लाख रूपए की मांग पर अड़ गए. अचानक इतनी बड़ी मांग पूरा करना संभव नहीं था. इसी बात पर लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया.
![Groom side stopped procession on wedding day For Dowry in Sagar](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-sgr-01-shadi-dahej-bite-7208095_20012022161722_2001f_1642675642_629.jpg)
बंट चुके थे शादी के कार्ड, आज आनी थी बारात
लड़की के परिजनों ने शादी की सभी तैयारियां कर ली थी और शादी के कार्ड भी बंट गए थे. रिश्तेदारों का शादी के लिए आना शुरू हो गया था और आज ही बारात पहुंचनी थी. जब वर पक्ष ने तिलक का सामान वापस भेज दिया तो लड़की के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष की शिकायत पर लड़का पक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.
![Groom side stopped procession on wedding day For Dowry in Sagar](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-sgr-01-shadi-dahej-bite-7208095_20012022161722_2001f_1642675642_492.jpg)