झाबुआ। गढ़वाड़ा के भाजपा कार्यालय में संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी. साथ ही उनके आदेशों पर अमल करने की शपथ ली.
- इस दौरान सांसद गुमान सिंह डामोर ने किया भाजपा नेताोओं का सम्मान.
- केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर CAA पर प्रकाशित हुई पुस्तक का किया विमोचन.
- पुस्तक में CAA को लेकर सभी शंकाओं का निवारण.
- भाजपा नेताओं का किया गया सम्मान.
- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी, सांसद गुमान सिंह डामोर और संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा मौजूद रहे.
- अलीराजपुर, रतलाम और झाबुआ के पूर्व विधायक भी मौजूद रहे.