इंदौर। नगर निगम में 165 कर्मचारियों को संपत्ति कर वसूली के लिए जॉइनिंग में नहीं पहुंचने के कारण बर्खास्त किया गया है. इनकी जॉइनिंग के आदेश निगम कमिश्नर आशी सिंह ने दिए थे. 165 कर्मचारियों से कोई भी जॉइनिंग देने नहीं पहुंचा इससे नाराज नगर निगम आयुक्त आशी सिंह ने सभी को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिये.
मामले पर महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि नगर निगम की सेवा में वरिष्ठ अधिकारी जो भी निर्देश देंगे उनका पालन कर्मचारियों को करना चाहिए. यदि उक्त कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई जारी रहेगी.
- नगर निगम इंदौर में बर्खास्त किये गये 165 कर्मचारी.
- कमिश्नर के आदेश पर संपत्ति कर वसूली के लिए जॉइनिंग में नहीं पहुंचे थे कर्मचारी.
- नाराज नगर निगम आयुक्त आशी सिंह ने सभी को बर्खास्त कर दिया.
- इंदौर नगर निगम आर्थिक तंगी से जूझ रहा है.
- निगम प्रशासन का फोकस संपत्ति कर, जलकर समेत अन्य करों की वसूली पर है.