ETV Bharat / state

राजवर्धन दत्तीगांव की जीत, ईटीवी भारत से खास बातचीत में दिया जनता को धन्यवाद

author img

By

Published : Nov 10, 2020, 5:27 PM IST

Updated : Nov 10, 2020, 5:54 PM IST

कैबिनेट मंत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव जीत गए हैं. उन्होंने उपचुनाव में अपनी जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया है.

Rajwardhan Dattigaon won by-election in badnawar
राजवर्धन दत्तीगांव की जीत

धार। जिले के बदनावर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल को हरा दिया है. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कमल सिंह पटेल को 32133 वोटों से शिकस्त दी है. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ईटीवी भारत से खास चर्चा की.

राजवर्धन दत्तीगांव की जीत

यह भी पढ़ें:- बदनावर में खिला कमल, बीजेपी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव जीते

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि इस उपचुनाव में बदनावर की जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिला है. जिसके चलते इतनी बड़ी जीत बदनावर से उनको मिली है.

अब बदनावर के विकास के लिए और सजगता से काम करेंगे. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैदानी मुख्यमंत्री हैं. वह कार्यकर्ता और जनता के लिए हमेशा काम करने के लिए तैयार रहते हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हाई-फाई मुख्यमंत्री हैं, वह हमेशा हेलीकॉप्टर से दौरे करते हैं. इसी कारण उपचुनाव में बदनावर सहित मध्यप्रदेश की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है. कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बदनावर से मिली बड़ी जीत के लिए बदनावर की जनता और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है.

Last Updated : Nov 10, 2020, 5:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.