ETV Bharat / state

बदनावर में खिला कमल, बीजेपी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव जीते

author img

By

Published : Nov 10, 2020, 4:12 PM IST

बदनावर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भारी मतों से जीत हासिल की है.

Rajyavardhan Singh Dattigaon
राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव

धार। बदनावर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भारी मतों से जीत हासिल की है. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल को 31 हजार 429 से मात दी है. बदनावर विधानसभा सीट पर 22 राउंड में काउंटिंग पूरी हुई.

मध्यप्रदेश में 15 सालों वाली शिवराज सरकार धराशाई हुई और प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनीं, वहीं मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज चल रहे राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सम्मान में कांग्रेस पार्टी और अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया और वह बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके चलते बदनावर विधानसभा सीट पर पहली बार उपचुनाव की स्थिति बनी थी. 1957 से लेकर 2018 तक 14 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं. जिनमें से बदनावर विधानसभा सीट पर 7 बार कांग्रेस पार्टी के विधायक चुने गए हैं, वहीं 1 बार जनसंघ, 1 बार भारतीय जनसंघ, 1 बार जनता पार्टी, 4 बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने गए हैं.

बदनावर विधानसभा सीट का इतिहास

मध्यप्रदेश के धार जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से धार और बदनावर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा सीट हैं, बाकी 5 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें हैं. बदनावर विधानसभा सीट से विधायक रहे राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कांग्रेस पार्टी और अपनी विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके चलते बदनावर विधानसभा सीट के इतिहास में पहली बार उपचुनाव की स्थिति बनी है.

बदनावर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में बीजेपी से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का टिकट पक्का माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है, वहीं कांग्रेस पार्टी से उपचुनाव के लिए टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट है, कांग्रेस पार्टी सर्वे के आधार पर बदनावर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार तय करने में जुटी हुई है.

बदनावर सीट पर कब कौन रहा विधायक

बदनावर विधानसभा सीट(202) सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है, बदनावर की जनता ने 14 बार विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर विधायक को चुना है.

⦁ 1957 के विधानसभा चुनाव में बदनावर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के मोहन सिंह मेहता विधायक चुने गये

⦁ 1962 में जनसंघ के गोवर्धन सिंह बदनावर से विधायक चुने

⦁ 1967 में भारतीय जनसंघ के टिकट पर बदनावर विधानसभा सीट से गोवर्धन सिंह विधायक चुने गए

⦁ 1972 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के चिरंजीलाल अलावा विधायक रहे

⦁ 1977 में जेएनपी (जनता पार्टी)के गोवर्धन शर्मा बदनावर से विधायक चुने गए

⦁ 1980 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के रघुनाथ सिंह मेहता बदनावर से विधायक रहे

⦁ 1985 में भाजपा के रमेश चंद्र सिंह( गट्टू बना) विधायक चुने गए

⦁ 1990 में कांग्रेस के प्रेमसिंह दत्तिगांव बदनावर से विधायक बने

⦁ 1993 में भाजपा के रमेश चंद्र सिंह (गट्टू बना) विधायक चुने गए

⦁ 1998 में भाजपा के खेमराज पाटीदार बदनावर से विधायक चुने गए

⦁ 2003 और 2008 में कांग्रेस के युवा राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर से विधायक चुने गए

⦁ 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर भंवर सिंह शेखावत बदनावर से विधायक चुने गए

⦁ 2018 के विधानसभा चुनाव में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बदनावर से जीत दर्ज कराई और विधायक चुने गए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.