छतरपुर। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह आज छतरपुर आएंगे, वो राजगढ़ में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन करेंगे, इस प्रदर्शन में जिले के कई बड़े नेताओं सहित, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी रहेंगे मौजूद.
- लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन वर्मा आज रीवा के दौरे पर रहेंगे, वो पर्यावरण विभाग की रीवा और शहडोल संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे, साथ ही स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों से भी करेंगे मुलाकात
- वित्त मंत्री तरुण भानोत आज नरसिंहपुर में रहेंगे, यहां वह नरसिंहपुर सर्किट हाउस में करेंगे प्रेस वार्ता, जिसके बाद वह करकबेल में किसान सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे
- विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीएस कोकजे जबलपुर में आएंगे, यहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, वीएस कोकजे नरसिंहपुर में होने वाले अभ्यास वर्ग में भी शामिल होंगे.
- राजगढ़ की घटना के खिलाफ बीजेपी के प्रदेश स्तरीय आंदोलन के तहत पूर्व सीएम शिवराज और सांसद करेंगे भोपाल कलेक्ट्रेट का घेराव, माफिया के नाम पर BJP को परेशान और राजगढ़ की घटना को लेकर करेंगे विरोध.
मध्यप्रदेश में आज का मौसम
- राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेलिसियस वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेलिसियस रहने की संभावना है.
- इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेलिसियस वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेलिसियस रहने की संभावना है.
- ग्वालियर में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेलिसियस वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेलिसियस रहने की संभावना है.
- वहीं जबलपुर में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेलिसियस वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेलिसियस रहने की संभावना है.
मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम
- भोपाल में पेट्रोल का दाम 83 रूपए 01 पैसा तो डीजल का दाम 71 रूपए 95 पैसे है.
- इंदौर में पेट्रोल का दाम 83 रुपए 21 पैसे वहीं डीजल का दाम 72 रुपए 16 पैसे है.
- ग्वालियर में पेट्रोल का दाम 86 रुपए 06 पैसे वहीं डीजल का दाम 74 रुपए 33 पैसे है.
- जबलपुर में पेट्रोल 84 रुपये 90 पैसे वहीं डीजल 74 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर मिलेगा.
आज सोने-चांदी के दाम
- सोना का आज का भाव 40 हजार 350 रुपए प्रति दस ग्राम है.
- चांदी का आज का भाव 46 हजार 650 रुपए प्रति किलो रहेगा.