ETV Bharat / state

मिशन 2023: कांग्रेस का आज से शुरू हो रहा है घर चलो घर-घर चलो अभियान

author img

By

Published : Jan 31, 2022, 5:06 PM IST

Updated : Feb 1, 2022, 9:07 AM IST

आज एक फरवरी से कांग्रेस का घर चलो घर-घर चलो अभियान (MP Congress Ghar Chalo Ghar Ghar Chalo campaign) शुरू हो रहा है, लेकिन सबसे अजब बात ये है कि इस अभियान में कहीं भी दिग्गज दिखाई नहीं पड़ेंगे, पहले तो तय था, पर अचानक से न जाने क्यों सब ने किनारा कर लिया.

MP Congress Ghar Chalo Ghar Ghar Chalo campaign
एक फरवरी से कांग्रेस का घर चलो घर-घर चलो अभियान

भोपाल। कांग्रेस की विचारधारा-नीतियों और कमलनाथ सरकार के दौरान किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एमपी कांग्रेस घर चलो घर-घर चलो अभियान शुरू कर रही है. लेकिन इस अभियान में कहीं भी दिग्गज नजर नहीं आएंगे. फरवरी में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 65000 बूथों तक पार्टी और कमलनाथ का संदेश पहुंचाएंगे. इस अभियान के साथ ही सदस्यता अभियान भी चलेगा. जनता को कांग्रेस के कार्यों से अवगत कराने के लिए उपलब्धियों के पैंपलेट बांटे जाएंगे और बीजेपी सरकार की नाकामियों को जनता को बताया जाएगा.

गायों की मौत के मामले में FIR के बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, भाजपा नेत्री की थी गोशाला

सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय से शुरू होगा अभियान

अभियान के प्रभारी विधायक रवि जोशी के मुताबिक एक फरवरी को 11:00 बजे हर जिला मुख्यालय और गांव से ये अभियान शुरू किया जाएगा. सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र और जहां विधायक नहीं हैं, वहां जिलाध्यक्ष अभियान की शुरुआत करेंगे. यह अभियान पूरे फरवरी यानि 28 दिन तक चलेगा. इस दौरान ये सुनिश्चित किया जाएगा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी बूथों और सभी परिवारों तक पहुंचे.

कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमेटी करेगी मॉनिटरिंग

अभियान की मॉनीटिरिंग करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने 6 सदस्यीय समिति बनाई है. कमेटी में पूर्व विधायक राजेश मिश्रा, अजीत वाजपेयी पांडे, नूर बेग, सुखलाल ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा और धर्मेंद्र खटीक शामिल हैं.

अभियान के दौरान घरों पर लगाए जाएंगे स्टीकर

अभियान (MP Congress Ghar Chalo Ghar Ghar Chalo campaign) के दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और गांधी टोपी लगाकर जनता के बीच जाएंगे. गांव में जाकर कांग्रेसी सदस्यों के घर पर कांग्रेस का स्टीकर लगाया जाएगा.

भोपाल में दिग्विजय सिंह करेंगे अभियान की शुरुआत

घर चलो घर-घर चलो अभियान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल, कांतिलाल भूरिया झाबुआ, सुरेश पचौरी रायसेन, अरुण यादव खंडवा, प्रभारी सचिव सीपी मित्तल इंदौर, प्रभारी सचिव सुधांशु त्रिपाठी ग्वालियर, विवेक तन्खा जबलपुर, राजमणि पटेल रीवा, सांसद नकुल नाथ छिंदवाड़ा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सतना-सिंगरौली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति नरसिंहपुर और विधायक रवि जोशी खरगोन से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

Last Updated : Feb 1, 2022, 9:07 AM IST

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.