ETV Bharat / state

दिग्विजय के बयान पर बरसे विश्वास सारंग, कहा- देश तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

author img

By

Published : Jun 12, 2021, 4:17 PM IST

Updated : Jun 12, 2021, 5:06 PM IST

कश्मीर में धारा 370 की बहाली पर दिए गए दिग्विजय सिंह के बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि दिग्विजय सिंह देश को तोड़ने की कोशिश करेंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

vishwas sarang attacks on digvijay singh
दिग्विजय सिंह पर बरसे विश्वास सारंग

भोपाल। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं. ऐसे में वह अपने एक और विवादित बयान के चलते भाजपा के निशाने पर आ गए हैं. दिग्विजय सिंह ने एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए केंद्र की सत्ता में आने के बाद कश्मीर में धारा 370 की बहाली किए जाने की बात कही है. जिसके बाद से बीजेपी और हिंदूवादी नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधना शुरू कर दिया और उन्हें देशद्रोही बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

दिग्विजय सिंह पर बरसे विश्वास सारंग

राम के नाम पर धन उगाही का अधिकार बीजेपी को किसने दिया : दिग्विजय सिंह

विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जिस प्रकार से क्लब हाउस में पाकिस्तान के पत्रकारों के बीच में धारा 370 के बारे में जो टिप्पणी की है, वह देशद्रोह की श्रेणी में आता है. विश्वास सारंग ने कहा कि इस तरह का बयान देकर दिग्विजय सिंह ने देश के साथ गद्दारी की है. दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के नेता भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह से कहना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का था, है और भारत का ही रहेगा. दिग्विजय सिंह जैसे कितने ही नेता जन्म ले लें कश्मीर में धारा 370 वापस नहीं लगाई जाएगी."

विश्वास सारंग दिग्विजय सिंह के खिलाफ यहीं नहीं रुके उन्होंने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह यदि इस देश को तोड़ने की कोशिश करेंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Last Updated : Jun 12, 2021, 5:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.