भोपाल। किसान बिल को लेकर दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार, राज्यसभा के उपसभापति और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'सरल भाषा में भाजपा ने मंडी, कृषि उपज का न्यूनतम मूल्य आदि के बारे में जल्दी में लाए गए कानून के बारे में सुने और समझे. आखिर किस प्रकार किसानों का भाग्य मोदी जी बड़े उद्योगपतियों व विदेशी कम्पनियों के हाथों में सौंप रहे हैं'.
-
भाजपा ने देश में Contract Farming ला कर जिस प्रकार अंग्रेज़ी हुकूमत में चम्पारण में नील की खेती के माध्यम से ईस्ट इंडिया कम्पनी शोषण करते थी अब फिर से बडी कम्पनियों को इन अध्यादेशों से भोले भाले किसानों का शोषण करने का रास्ता खोल दिया। १/२ #किसान_विरोधी_अध्यादेश_वापस_लो pic.twitter.com/ssFkynaOgZ
— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 21, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">भाजपा ने देश में Contract Farming ला कर जिस प्रकार अंग्रेज़ी हुकूमत में चम्पारण में नील की खेती के माध्यम से ईस्ट इंडिया कम्पनी शोषण करते थी अब फिर से बडी कम्पनियों को इन अध्यादेशों से भोले भाले किसानों का शोषण करने का रास्ता खोल दिया। १/२ #किसान_विरोधी_अध्यादेश_वापस_लो pic.twitter.com/ssFkynaOgZ
— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 21, 2020भाजपा ने देश में Contract Farming ला कर जिस प्रकार अंग्रेज़ी हुकूमत में चम्पारण में नील की खेती के माध्यम से ईस्ट इंडिया कम्पनी शोषण करते थी अब फिर से बडी कम्पनियों को इन अध्यादेशों से भोले भाले किसानों का शोषण करने का रास्ता खोल दिया। १/२ #किसान_विरोधी_अध्यादेश_वापस_लो pic.twitter.com/ssFkynaOgZ
— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 21, 2020
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, 'हरिवंश जी आप जयप्रकाश जी की सम्पूर्ण क्रान्ति के समर्थक व चंद्रशेखर जी के अनुयायी रहे हैं', आप से यह उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा कि, जरा सोचिए जब राज्यसभा के उप सभापतियों के बारे में लिखा जाएगा, तब आपके बारे में क्या लिखा जाएगा'.
वहीं उन्होंने फिर एक ट्वीट करते हुए कहा कि, 'महाराज आप किसानों के हित में कमलनाथ सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने वाले थे. आज किसान विरोधी कानून के खिलाफ देशभर का किसान आंदोलन कर रहा है, आप उनके पक्ष में सड़क पर उतरेंगे ?' दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कृषि अध्यादेश से देश को आगे ले जाने की बजाय पीछे धकेलने की साजिश रची जा रही है.