ETV Bharat / state

बीजेपी के घंटानाद आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- वे घंटा बजाएं, हम उनका ढोल बजाएंगे

author img

By

Published : Sep 10, 2019, 11:46 PM IST

मध्यप्रदेश में बीजेपी द्वारा प्रदेशव्यापी घंटानाद आंदोलन का एलान किया गया है. बीजेपी कांग्रेस सरकार के पर आरोप लगाते हुए यह आंदोलन करने जा रही है. वहीं बीजेपी के इस आंदोलन पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

सीएम कमलनाथ

भोपाल। बीजेपी कमलनाथ सरकार पर किसानों और बेरोजगारों के साथ छलावे का गंभीर आरोप लगाते हुए घंटानाद आंदोलन करने जा रही है. वहीं बीजेपी के इस आंदोलन पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि 'वे खूब घंटा बजाएं हम उनका ढोल बजाएंगे'.

बीजेपी के आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि बीजेपी का स्वागत है, हम लोग पूरे प्रदेश में पत्रकार वार्ता करके भाजपा का ढोल बजाएंगे. उन्होंने कहा कि हम बताएंगे कि बीजेपी ने पिछले 15 सालों में किस तरह प्रदेश को लूटा है. किस तरह प्रदेश के साथ धोखा किया और जनता के संसाधनों की लूट मार मचाई है. यह सब प्रदेश की जनता को बताएंगे.

भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर आज प्रदेश में सड़कों का ढांचा खराब है, तो इसकी जिम्मेदार बीजेपी है. उन्होंने कहा कि यह दुनिया की पहली निर्लज्ज सरकार थी, जो ये कहकर सरकार से बाहर आई, जब जनता ने खारिज किया कि हम तो कुछ पैसा छोड़कर नहीं गए हैं, तो कांग्रेसी करेंगे क्या. जो लोग इस बेशर्मी से अपनी असफलता और अपने स्वार्थों की आवाज में लगाकर जनता के बीच से गए हैं, वो लोग कितना भी घंटा बजाएं, जनता उन पर भरोसा नहीं करेगी.

Intro:भोपाल। मप्र की कमलनाथ सरकार को बने हुए अभी 9 महीने ही बीते हैं कि प्रदेश में 15 साल राज करने वाली भाजपा कमलनाथ की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए घंटानाद आंदोलन करने जा रही है। मप्र बीजेपी ने कमलनाथ सरकार पर किसानों, बेरोजगारों के साथ छलावे का आरोप लगाते हुए बदहाल कानून व्यवस्था और अवैध उत्खनन जैसे मामलों को लेकर घंटा नाद आंदोलन का ऐलान किया है। इस आंदोलन को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता करके जवाब देने की तैयारी की है। मप्र कांग्रेस का कहना है कि अभी हमने अपनी सरकार की पहली बारिश भी नहीं देखी है और 15 साल तक प्रदेश में राज्य कर अराजकता फैलाने वाले लोग आरोप लगा रहे हैं। यह खूब घंटा बजाएं,हम इनका ढोल बजाएंगे।

Body:बीजेपी के घंटा नाद आंदोलन को लेकर मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि उनका स्वागत है, हम लोग पूरे प्रदेश में पत्रकार वार्ता करके भाजपा का ढोल बजाएंगे। हम बताएंगे कि उन्होंने किस तरह प्रदेश को लूटा है। किस तरह प्रदेश के साथ धोखा किया। किस तरह प्रदेश की जनता के संसाधनों की लूट मार मचाई। यह सब हम प्रदेश की जनता को बताएंगे। आज भाजपा सड़क पर बात करेगी, तो क्या बात करेगी, वह तो इन्हीं की सरकार की असफलता हैं। हमें तो आए अभी पहली बरसात भी नहीं हुई है, अगर आज प्रदेश सड़कों का ढांचा खराब है, तो इसका जिम्मेदार कौन है।15 साल की सरकार है, अगर अस्पतालों में दवाइयां नहीं है, तो इसका जिम्मेदार पिछले 15 साल की सरकार है। इस अव्यवस्था, अराजकता को छोड़कर गई है।आज कानून व्यवस्था की सुनवाई नहीं हो रही है, तो यह व्यवस्था छोड़कर कौन गया है। ऐसी सरकार आज तक नहीं हुई, दुनिया की यह पहली निर्लज्ज सरकार थी, जो ये कहकर सरकार से बाहर आई जब जनता ने खारिज किया कि हम तो कुछ पैसा छोड़कर नहीं गए हैं, तो कांग्रेसी करेंगे क्या। जो लोग इस बेशर्मी से अपनी असफलता और अपने स्वार्थों की आवाज में लगाकर जनता के बीच से गए हैं बो लोग कितना भी घंटा बजाएं, जनता उन पर भरोसा नहीं करेगी ।

Conclusion:हमने 20 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है,एक एक किसान के घर जाकर बातचीत की जा सकती है। हमने 51 हजार बच्चियों की शादी में दिया है,सब लोग जानते हैं।हमने सामाजिक सुरक्षा की पेंशन डबल कर दी है, जो लोगों को मिल रही है। आज हम विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ रहे हैं और स्टाइपेंड भी दे रहे हैं। हम नए-नए ट्रेड कौशल विकास के पैदा कर रहे हैं। हमने ओबीसी को27% आरक्षण दिया है,तो लोगों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। हमने सामान्य वर्ग के ईडब्ल्यूएस कोटे में 10% आरक्षण दिया है, लोगों को लाभ मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज में ईडब्ल्यूएस कोटे में 270 सीटें बढ़ गई हैं। आयुष में भी सीटें बढ़ी हैं।सब जगहों पर लाभ मिलना शुरू हो गए हैं। हमने गरीब वंश कारों के लिए बांस बल्लिया मुफ्त दी हैं।जो लोग काम करते हैं, उन्हें रोजगार से लगाने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के मन में नए मध्यप्रदेश का प्रारूप है। उस प्रारूप को भाजपा की ढोंग और पाखंड की मुखौटा राजनीति नहीं तोड़ सकती है। अगर इसकी काट काम और सुशासन से होगी, जो मध्यप्रदेश में उन्होंने स्थापित नहीं किया है।नशे का और अराजकता का साम्राज्य छोड़कर गए हैं। खूब घंटा बजाएं, हम इनका ढोल बजाएंगे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.