ETV Bharat / state

इंदौर की अर्चना जायसवाल को मिली महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस प्रेदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी इंदौर की अर्चना जायसवाल को सौंपी है. पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान के कोरोना से निधन के चलते यह पद रिक्त था.

author img

By

Published : Jul 27, 2021, 9:40 PM IST

Archana Jaiswal, Congress State President
अर्चना जायसवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष के नाम का मंगलवार को ऐलान किया. कमेटी ने इंदौर की अर्चना जायसवाल को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान के कोरोना से निधन के चलते यह पद रिक्त था. एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) की तरफ से महासचिव वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं.

  • श्रीमती अर्चना जायसवाल जी को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    कांग्रेस परिवार आपके सफलतम कार्यकाल की कामना करता है। pic.twitter.com/qeDI8KrJT0

    — MP Congress (@INCMP) July 27, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ग्रीन स्पोर्ट्स सिटी को लेकर विरोध, युवक कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन, वॉटर कैनन से कार्यकर्ताओं को रोका गया

अर्चना जयसवाल को दूसरी बार मिली है ये जिम्मेदारी

अर्चना जायसवाल की नियुक्ति से कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को संगठन में प्रमुख स्थान दिया है. अर्चना जायसवाल पार्टी की वरिष्ठ नेता है और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी है. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अर्चना जायसवाल के साथ ही विभा पटेल, नूरी खान, रश्मि पवार, कविता पांडे, अंजू बघेल सहित कई नाम सामने आए थे. अब एआईसीसी ने अर्चना जायसवाल को महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. अर्चना जायसवाल को दूसरी बार प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.