ETV Bharat / state

चुनाव प्रचार पर रोक के बाद भगवान की शरण में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विवादित बयानों पर EC ने की है कार्रवाई

author img

By

Published : May 3, 2019, 5:19 PM IST

चुनाव आयोग द्वारा साध्वी प्रज्ञा के चुनाव प्रचार पर रोक के बाद वे भगवान की शरण में चली गई हैं. साध्वी इन दिनों भोपाल लोकसभा क्षेत्र के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रही हैं.

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल। राजधानी से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे की रोक लगा दी है. इसके बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर भगवान की शरण में पहुंच गईं है. गुरुवार सुबह से प्रभावी हुई चुनाव प्रचार की रोक के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लगातार पूजा- पाठ करने में जुटी हुईं हैं. मंदिरों में जामकर भजन कीर्तन कर रही हैं.

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

यही नहीं साध्वी प्रज्ञा मंदिरों में ही भोजन करती हैं. शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर ने एक मंदिर के बाहर बैठकर भोजन किया. गौरतलब है कि राम मंदिर मुद्दे और मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा के प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगाई है.

प्रचार पर लगी रोक के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित मंदिरों में पहुंच रही हैं. इस दौरान शंकराचार्य नगर स्थित है जैन समाज के मंदिर पहुंचकर साध्वी ने पूजा-अर्चना की. वहीं इसके बाद नरेला विधानसभा क्षेत्र के तकरीबन आधा दर्जन मंदिरों के दर्शन किए और भजन-कीर्तन किया. इस दौरान उनके साथ नरेला से बीजेपी विधायक विश्वास सारंग भी मौजूद रहे.

Intro:राम मंदिर मुद्दे और शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक बयान बाजी को लेकर लगाई गई प्रचार पर 72 घंटे की रोक के बाद भोपाल से बीजेपी के उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भगवान की शरण में है। गुरुवार सुबह 6 बजे से रोक के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा क्षेत्र के मंदिरों में जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह सीही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर शहर के अलग-अलग मंदिरों में पहुंची जहां उन्होंने भजन भी किए। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का दोपहर का भोजन भी एक मंदिर के बाहर बैठकर ही किया।

Body:चुनाव प्रचार भाषण रैलियों और मीडिया से बात करने पर भी चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर अब भगवान के भरोसे हैं। चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाए जाने के दूसरे दिन शुक्रवार को भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित मंदिरों में पहुंच रही है। इस दौरान भी शंकराचार्य नगर स्थित है जैन समाज की मंदिर भी पहुंची और पूजा अर्चना की। इसके बाद नरेला विधानसभा क्षेत्र की आधा दर्जन मंदिरों में पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की और यहां भजन कीर्तन भी किया। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दोपहर का भोजन एक मंदिर के बाहर ही बैठकर किया। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के साथ नरेला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक विश्वास सारंग सहित कई बीजेपी नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि राम मंदिर मुद्दे और शहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान दिए थे हालांकि चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने सफाई भी पेश की थी लेकिन उनकी सफाई को दरकिनार करते हुए चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा ई है।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.