ETV Bharat / state

नर्मदा जयंती पर होगा भव्य समारोह, तैयारियां शुरू

author img

By

Published : Jan 5, 2020, 12:02 AM IST

Updated : Jan 5, 2020, 12:33 AM IST

अमरकंटक में मां नर्मदा जयंती पर 31 जनवरी से 2 फरवरी तक 'अमरकंटक नर्मदा महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा.

narmada_utsav
नर्मदा महोत्सव की तैयारियां

अनूपपुर। मां नर्मदा की पवित्र उद्गम स्थली अमरकंटक में इस बार नर्मदा जयंती भव्यता से मनायी जाएगी. इस बार मां नर्मदा जयंती पर 31 जनवरी से 2 फरवरी तक अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।. पारंपरिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ स्थानीय जनजातीय समूहों के द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. जिला प्रशासन ने महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दी हैं.

नर्मदा जयंती पर होगा भव्य समारोह

अमरकंटक में महोत्सव की तैयारियों के लिए विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को और कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अमरकंटक क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, आने वाले लोगों के लिए वाहन सुविधा, आवास व्यवस्था, पेयजल सुविधाओं को लेकर मंथन कर संबंधितों अधिकारियों को काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को ने बताया कि महोत्सव का आयोजन अमरकंटक क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. महोत्सव की सफलता के लिए जरूरी है कि सभी अपने दायित्वों को निभाएं. ये महोत्सव क्षेत्र में नए रोजगारों का सृजन करेगा और यहां के निवासियों की प्रगति में सहायक होगा. कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने महोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन पर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए.

Intro:जन सहयोग एवं पूर्ण समर्पण का विधायक पुष्पराजगढ़ ने किया आह्वान

माँ नर्मदा की पवित्र उद्गम स्थली अमरकंटक में इस बार नर्मदा जयंती पूर्ण भव्यता से मनायी जाएगी। इस वर्ष माँ नर्मदा जयंती पर 31 जनवरी से 2 फ़रवरी 2020 अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पारम्परिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय जनजातीय समूहों के द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। महोत्सव की तैयारियों हेतु ज़िला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर प्रयास प्रारम्भ कर दिया है। अमरकंटक में महोत्सव की तैयारियों हेतु विधायक पुष्पराजगढ़ फ़ुँदेलाल सिंह मार्को एवं कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अमरकंटक क्षेत्र के सौंदर्यिकरण, साफ़ सफ़ाई, आगंतुकों हेतु वाहन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पेयजल आदि विषयों पर मंथन कर संबंधितों आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Body:विधायक पुष्पराजगढ़ फ़ुँदेलाल सिंह मार्को ने बताया महोत्सव का आयोजन अमरकंटक क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। महोत्सव की सफलता के लिए आवश्यक है कि सभी जन सौंपें गए दायित्वों को पूर्ण समर्पण एवं सच्चे मन से निभाएँ। यह महोत्सव क्षेत्र में नए रोज़गारों का सृजन करेगा तथा क्षेत्र की यहाँ के निवासियों की प्रगति में सहायक होगा।

Conclusion:कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने महोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन पर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों के साथ प्रदेश एवं देश के विभिन्न भागो से पर्यटकों का आगमन होगा। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ज़िले के समस्त निवासियों से अपील की है कि पर्यटकों का अतिथि देवो भव की परम्परा पर पूरी गर्मजोशी से स्वागत करें।

01 बाइट- फुन्देलाल सिंह मार्को विधायक पुष्पराजगढ़
Last Updated : Jan 5, 2020, 12:33 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.