आगर मालवा। कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी ने अपर कलेक्टर एनएस राजावत पर संगीन आरोप लगाते हुए कलेक्टर अवधेश शर्मा को शिकायती आवेदन सौंपा है, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए है. वहीं कमिश्नर आनंद शर्मा ने भी इस मामले में कलेक्टर से पूरी जानकारी लेने की बात कही है.
ये घटना 7 अक्टूबर यानी बुधवार की है, जब महिला कर्मचारी अवकाश मांगने के लिए अपर कलेक्टर एनएस राजावत के पास गई हुई थी, तब उन्होंने कहा कि, इसमें मेरा क्या फायदा है, तो महिला कर्मचारी ने मिठाई खिलाने की बात कही, लेकिन अपर कलेक्टर ने महिला कर्मचारी से अश्लील बातें की, जिसके बाद वह रोते हुए अपने चैम्बर में चली गई, जहां अन्य कर्मचारियों को इस मामले की जानकारी दी. इसके बाद गुरुवार को कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अपर कलेक्टर पर कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया.
अपर कलेक्टर महिला से करता था अश्लील बातें, शिकायत के बाद कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश - अपर कलेक्टर महिला से करता था अश्लील बातें
आगर मालवा जिले में महिला कर्मचारी ने अपर कलेक्टर पर अश्लील बातें करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसमें कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं.
![अपर कलेक्टर महिला से करता था अश्लील बातें, शिकायत के बाद कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश Female employee accuses Additional Collector of obscenity](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-9102715-854-9102715-1602169706378.jpg?imwidth=3840)