ETV Bharat / city

उज्जैन में भगवान महाकाल का अद्भुत श्रृंगार, बाबा ने दिया भगवान जगन्नाथ के रूप में दर्शन - Madhya Pradesh news in Hindi

शुक्रवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. बाबा ने भगवान जगन्नाथ का रूप धरा और मोगरे की माला पहनी. इसके बाद भगवान का भांग, चंदन,अबीर और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 1 July 2022
उज्जैन में भगवान महाकाल का अद्भुत श्रृंगार
author img

By

Published : Jul 1, 2022, 8:37 AM IST

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 1 July 2022
करिए नंदी महाराज के दर्शन

बाबा महाकाल का राजा के रूप में हुआ श्रृंगार: भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. बाबा ने भगवान जगन्नाथ का रूप धरा और मोगरे की माला पहनी. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र,रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 1 July 2022 ) (Ujjain Mahakaleshwar temple)

भस्मी में बाबा महाकाल

Rahu Effect : राहु इन 6 राशियों की बदल रहा है किस्मत इस तरह होगा फायदा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.