ETV Bharat / state

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया धरना-प्रदर्शन, आश्वासन मिलने के बाद खत्म हुआ आंदोलन - सरायकेला में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन

सरायकेला में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपने मांगों को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों के मुख्य अभियंता के साथ हुए वार्ता के बाद मांग माने जाने पर कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया.

non-gazetted-employees-protest-in-seraikela
कर्मचारियों का प्रदर्शन
author img

By

Published : Jan 22, 2021, 7:13 PM IST

सरायकेला: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर स्वर्णरेखा परियोजना ईचा गलुडीह कॉप्लेक्स के मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के साथ हुए वार्ता के बाद मांग माने जाने पर कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त कर दिया गया.

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले स्वर्णरेखा परियोजना के ईचा गालूडीह कॉम्पलेक्स के वर्ग 3 और वर्ग 4 के सैकड़ों कर्मचारियों को सालों से प्रोन्नति नहीं मिल पा रही है. जबकि स्थायीकरण की मांग को लेकर भी कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. इनकी मांगों के समर्थन में शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने जल्द मांगों की पूर्ति को लेकर अपना विरोध जताया.

ये भी पढ़े- वैचारिक मतभेद के कारण नेताजी सुभाष चंद बोस कांग्रेस से हुए होंगे अलग, वह गर्म खून के नेता थे: जेपीसीसी

मुख्य अभियंता पीएन सिंह के साथ हुई वार्ता के बाद मुख्य अभियंता ने 27 जनवरी तक 21 कर्मचारियों को स्थायीकरण करने और 104 कर्मचारियों को एमएससीपी प्रदान किए जाने का आदेश निर्गत किया गया. जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.