साहिबगंज: भारत माता की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा की निर्माण साहिबगंज में होने जा रहा है. इस प्रतिमा का ऊंचाई 35 फिट होगा. प्रतिमा 40 से 45 लाख की लागत से बनाई जाएगी. प्रतिमा निर्माण का खर्च राष्ट्र प्रेमी सह सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा उठाएंगे.
सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा ने कहा कि मेरे मन में शुरू से था कि भारत मां की भव्य प्रतिमा बनाएं, एक सामाजिक कार्यकर्ता ने जमीन दान में दे दिया है, भारत माता की प्रतिमा बनाने वाला व्यक्ति मजदूरी के तौर पर कुछ भी नहीं ले रहे हैं, सिर्फ हमें प्रतिमा का खर्च उठाना है. उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी का योगदान है, भूमि पूजन के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह से प्रतिमा निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा और 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा.
इसे भी पढे़ं:- पंचायत में दुष्कर्म-हत्या के केस में समझौता कराने पर पूरे पंचायत पर होगी करवाई, साहिबगंज मामले में FIR दर्ज
सुनील शर्मा ने ईटीवी भारत को बताया कि हाई क्वालिटी सिलिका फाइबर की प्रतिमा बनाई जाएगी, यह प्रतिमा एसएफसी गोदाम के पश्चिम दिशा में पहाड़ की तलहटी में बनाई जाएगी, जो विश्व का सबसे ऊंची प्रतिमा होगी. वहीं प्रोफेसर रंजीत सिंह ने कहा की यह साहिबगंजवासियों के लिए गौरव का पल होगा, देवी-देवताओं और महापुरुषों की प्रतिमा से धार्मिक और राष्ट्र प्रेम को जागता है, भारत माता की प्रतिमा बनने से युवाओं के बीच एक अच्छा संदेश जाएगा.