ETV Bharat / state

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश पाल का निधन - State President Awadhesh Pal dies

झारखंड राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश पाल के आकस्मिक निधन के बाद शोक का लहर है. निधन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

Death of Awadhesh Pal
अवधेश पाल का निधन
author img

By

Published : May 22, 2021, 11:04 PM IST

रांची: प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश पाल की आकस्मिक निधन के बाद झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल परिवार में शोक की लहर फैल गई है. इनके निधन पर प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ें- पेट में शख्स ने घुसा लिया था तीर, RIMS के डॉक्टरों ने बचाई जान

पार्टी को अपूरणीय क्षति
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के मुताबिक अवधेश पाल एक समाजवादी विचारधारा के नेता थे. वे किसानों के हक और अधिकार के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते थे, इनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है.
मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने जताया दुख
अवधेश पाल के निधन पर झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी दुख जताया और कहा इनके असमय निधन से पूरा राजद परिवार मर्माहत और दुखी है.

कई दूसरे नेताओं ने भी व्यक्त किया शोक
अवधेश पाल के निधन पर आरजेडी के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, संजय सिंह यादव, राधा कृष्ण किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, श्याम दास सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, स्मिता लकडा, पिंकी यादव, घनश्याम चौधरी, लक्ष्मण यादव, इम्तियाज हुसैन वारसी, मिडिया प्रभारी, अंजल किशोर, राजेश रौशन, मनोज पांडेय, सहित सैकड़ों राजद नेता और कार्यकर्ताओ ने गहरी संवेदना और दुख व्यक्त किया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.