रांची: रांची नगर निगम नए साल पर महिलाओं को सौगात देने जा रहा है. निगम की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा. इस अत्याधुनिक शौचालय के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को ही दी जाएगी. पिंक टॉयलेट निर्माण के लिए टेंडर नगर निगम ने जारी कर दिया है.
ये भी पढ़ें-दो-दो हसीनाओं के साथ पवन सिंह का रोमांस देख फैंस हुए बेकाबू, कहा- बस करो.. आग लगा दिए
अत्याधुनिक टॉयलेट में महिलाओं के लिए कई व्यवस्थाएं होंगी. इसमें बच्चों को दूध पिलाने, मिरर, महिलाओं के लिए मेकअप और सेनेटरी पैड के लिए अलग से व्यवस्था होगी. पिंक टॉयलट का संचालन महिला कर्मचारी ही करेंगी, ताकि किसी भी महिला को परेशानी न हो. इससे पहले नगर निगम ने महिलाओं को पिंक सिटी बस की सौगात दे चुका है. नगर निगम महिलाओं के लिए पिंक जोन भी बना चुका है, जिसका महिलाओं को फायदा मिल रहा है.
नए साल पर रांची नगर निगम महिलाओं को देगा सौगात, शहर में बनवाएगा पिंक टॉयलेट
नए साल वर्ष 2022 में रांची नगर निगम राजधानी की महिलाओं को नई सौगात देने जा रहा है. नगर निगम शहर में पिंक टॉयलेट बनवाएगा. जिसमें कई सुविधाएं होंगी.
![नए साल पर रांची नगर निगम महिलाओं को देगा सौगात, शहर में बनवाएगा पिंक टॉयलेट RMC will make pink toilet in Ranchi](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-13894952-592-13894952-1639413867001.jpg?imwidth=3840)
यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत रांची नगर निगम ने शहर में कई स्थानों पर मॉड्यूलर शौचालयों का निर्माण किया था, लेकिन इस शौचालय को लेकर नगर निगम को शिकायतें मिल रहीं थीं. कई शिकायतों में कहा गया था कि महिला और पुरुष शौचालय पास-पास बनाए जाने के कारण महिलाएं असहज महसूस करती हैं, जिसके बाद नगर निगम रांची ने शहर की ऐसी जगह जहां भीड़ ज्यादा रहती हैं, साथ ही महिलाएं ज्यादा रहती हैं, उनके लिए पिंक टॉयलट बनाए जाने का फैसला किया.