ETV Bharat / state

झारखंड सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रांची ने जीता खिताब, खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़ में 15वीं झारखंड सीनियर पुरुष और महिला कबड्डी प्रतियोगिता 19 मार्च से 21 मार्च तक चला. इस प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट में जमशेदपुर को हराकर रांची की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने खिताब अपने नाम किया.

author img

By

Published : Mar 21, 2021, 8:31 PM IST

ranchi-wins-title-in-jharkhand-senior-womens-kabaddi-competition
रांची की कबड्डी खिलाड़ी

रांची: राज्य स्तरीय 15वीं झारखंड सीनियर पुरुष और महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. टूर्नामेंट में जमशेदपुर को हराकर रांची की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने खिताब अपने नाम किया है.

इसे भी पढे़ं: रांची में सेना बहाली में 237 युवाओं का डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल के लिए चयन, 2682 युवाओं ने लिया हिस्सा

15वीं झारखंड सीनियर पुरुष और महिला कबड्डी प्रतियोगिता 19 मार्च से 21 मार्च तक पाकुड़ में हो रहा था. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया था. प्रतियोगिता में रांची जिले के महिला कबड्डी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया.

खिलाड़ियों को बधाई
प्रतियोगिता में दीपिका कुजूर को बेस्ट कैचर के खिताब से नवाजा गया. टीम के कॉर्डिनेटर के रूप में कोच परमेश्वर महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रांची के खिलाड़ियों को कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन सिंह ने ट्रॉफी दी. इस फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में रांची ने जमशेदपुर को 6 अंकों से हराया. रांची जिला के कबड्डी महिला खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रांची के खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है. रांची कबड्डी एसोसिएशन के अधिकारियों और सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.