ETV Bharat / state

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भड़के डॉ रामेश्वर उरांव, कहा- लोगों को किया जा रहा गुमराह

author img

By

Published : Feb 16, 2021, 5:15 PM IST

कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्त्ता दिबेश राज राजा और देवाशीष सिन्हा को पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस मौके पर उन्होनें कहा कि सभी वर्गों का साथ ही कांग्रेस पार्टी की ताकत रही है.

Rameshwar Oraon
Rameshwar Oraon

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्त्ता दिबेश राज राजा और देवाशीष सिन्हा को बरियातू रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में मंगलवार को पार्टी की सदस्यता दिलायी.

यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोइस का निधन, राज्य में शोक की लहर

सभी वर्गों का साथ पार्टी की ताकत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाने के मौके पर कहा कि सभी वर्गों का साथ ही कांग्रेस पार्टी की ताकत रही है. उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों से लोगों में निराशा के भाव है. लोगों को गुमराह किया जा रहा है. ऐसे में हम सभी मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे. पार्टी में नये लोगों और युवाओं के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी, साथ ही आने वाले समय में संगठन को और अधिक धारदार बनाने में ताकत मिलेगी.

चलाया जा रहा सदस्यता अभियान
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा कि अभी राज्य भर में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. समाज के हर तबके के लोग बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूर,उद्यमी, बुद्धिजीवी और हर जाति-धर्म के लोग लगातार संगठन से जुड़ रहे है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में लगातार संगठन मजबूत हो रहा है. वहीं कांग्रेस गठबंधन सरकार जनआकांक्षाओं को पूरा करने में जुटी है. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत के पुत्र, उत्तराखंड कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता छोटू,अमूल्य नीरज खलखो और जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद समेत अन्य नेता उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.