ETV Bharat / state

किसानों के समर्थन में 13 फरवरी को पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस, बैठक में तैयार की गई रणनीति - farmers rally to be organized by jharkhand congress

कांग्रेस की बैठक में यह फैसला लिया गया कि 10 फरवरी को झारखंड के सभी प्रखंडों में किसानों के समर्थन में अधिवेशन किया जाएगा. 13 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में 10 किलोमीटर पदयात्रा निकालकर किसान आंदोलन को ताकत दी जाएगी. 20 फरवरी को हजारीबाग में किसान रैली का आयोजन किया जाएगा.

farmers rally in hazaribagh on 20 february
किसान आंदोलन के समर्थन में झारखंड कांग्रेस
author img

By

Published : Feb 4, 2021, 5:19 PM IST

Updated : Feb 4, 2021, 5:43 PM IST

रांची: झारखंड कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है. गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में पदाधिकारियों और मोर्चा संगठनों की बैठक हुई. बैठक में यह तय किया गया कि किसानों के समर्थन में झारखंड में विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

देखिये पूरी खबर

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश के अन्नदाता अपने जीवन और भविष्य को बचाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष कर रहे हैं. मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित के बारे में सोच रही है. यही वजह है कि दिल्ली में किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस शुरू से किसानों का समर्थन कर रही है. अब तक 150 से ज्यादा किसान अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार को किसानों का दर्द महसूस नहीं हो रहा है. भाजपा किसानों की बात नहीं सुनने पर अड़ी है.

यह भी पढ़ें: आदिवासी बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहा है एकलव्य आवासीय विद्यालय, द्रोणाचार्य की भूमिका में केंद्र सरकार

कांग्रेस की बैठक में यह फैसला लिया गया कि 10 फरवरी को झारखंड के सभी प्रखंडों में किसानों के समर्थन में अधिवेशन किया जाएगा और कृषि कानून को वापस लेने की मांग की जाएगी. 13 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में 10 किलोमीटर पदयात्रा निकालकर किसान आंदोलन को ताकत दी जाएगी. 20 फरवरी को हजारीबाग में किसान रैली का आयोजन किया जाएगा. इसमें झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को भी आमंत्रित किया जाएगा.

Last Updated : Feb 4, 2021, 5:43 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.