ETV Bharat / state

हमर झारखंड: देखा आपन भाषा में 29 नवंबर कर खबर

जोहार! गोटे झारखंड कर पूरा अपडेट देवे खातिर ईटीवी भारत लाइन हय, राऊर मन लागी हमर झारखंड. देखा नागपुरी भाषा में आइज दिनभर कर खबर.

author img

By

Published : Nov 29, 2019, 7:41 PM IST

hamar jharkhand
हमर झारखंड

आइज कर खबर में देखा...अपन बयान के लेके साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा में मांगलय माफी, पूर्व मुख्यमंत्री आउर झामुमो कर कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कर दुमका विधानसभा सीट से चौथा बार नामांकन पर्चा करलय दाखिल, फिर टललय लालू यादव कर जमानत याचिका के सुनवाई, जेएमएम कर कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन चाईबासा में करलय चुनावी सभा, शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से प्रत्याशी नलिन सोरेन करलय एक साथे 7 बार विधायक बने कर दावा.... आगे कर पूरा अपडेट जाने खातिर देखा हमर झारखंड.

हमर झारखंड

आइज कर खबर में देखा...अपन बयान के लेके साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा में मांगलय माफी, पूर्व मुख्यमंत्री आउर झामुमो कर कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कर दुमका विधानसभा सीट से चौथा बार नामांकन पर्चा करलय दाखिल, फिर टललय लालू यादव कर जमानत याचिका के सुनवाई, जेएमएम कर कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन चाईबासा में करलय चुनावी सभा, शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से प्रत्याशी नलिन सोरेन करलय एक साथे 7 बार विधायक बने कर दावा.... आगे कर पूरा अपडेट जाने खातिर देखा हमर झारखंड.

हमर झारखंड
Intro:Body:

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान 30 नवंबर को होगा. 30 नवंबर को इन सीटों पर होने वाले मतदान में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, एक वर्तमान मंत्री, नौ पूर्व मंत्री, दस वर्तमान विधायक, एक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर होगी.

विश्रामपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर बीजेपी के रामचंद्र चंद्रवंशी और कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे आमने-सामने हैं. रामचंद्र चंद्रवंशी राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं . पिछले 35 साल से इस सीट पर रामचंद्र चंद्रवंशी और चंद्रशेखर दुबे जीतते आए हैं. यहां से चार बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के दिग्गज चंद्रशेखर दुबे के नाम हैं. निवर्तमान विधायक और स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को यहां पर तीन बार जीत मिली है.

लोहरदगा सीट पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. महामुकाबले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव के साथ-साथ आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर भगत के लिए यह सीट नाक का सवाल बनी है.

इसके अलावा पूर्व मंत्री में लातेहार से बैद्यनाथ राम, डालटनगंज से केएन त्रिपाठी, छतरपुर से सुधा चौधरी और राधाकृष्ण किशोर, हुसैनाबाद से कमलेश सिंह और भवनाथपुर से भानुप्रताप शाही की भी प्रतिष्ठा दांव पर है.

बात करें सीटिंग विधायक की तो गढ़वा से सत्येंद्रनाथ तिवारी, हुसैनाबाद से कुशवाहा शिवपूजन मेहता, लातेहार से प्रकाश राम, विशुनपुर से चमरा लिंडा, पांकी से देवेंद्र कुमार सिंह और डालटनगंज से आलोक कुमार चौरसिया को जीत दोहराने की जिम्मेदारी है. हालांकि इसमें से कई विधायक अब पाला बदल चुके हैं वो किसी दूसरे पार्टी में शामिल हो गए हैं. 



पहले चरण के चुनाव में कौन पार्टी कितनी सीट पर

इसमें भारतीय जनता पार्टी के 11 पुरुष व 1 महिला, बीएसपी के 11 पुरुष व 1 महिला, सीपीआई के 4 पुरुष, सीपीआई एम के 1 पुरुष, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 6 पुरुष, एनसीपी के 1 पुरुष व 1 महिला, एआईटीसी के 3 पुरुष, आजसू पार्टी के 2 पुरुष व 1 महिला, आरजेडी के 3 पुरष, जेवीएम के 12 पुरुष व 1 महिला, झामुमो के 4 पुरुष  प्रत्याशी हैं, इसके अलावा रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों ( रजिस्टर्ड राष्ट्रीय व स्टेट पॉलिटिकल पार्टी के अलावा) के 59 पुरुष और 7 महिलाएं तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में 57 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

 


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.