ETV Bharat / state

22 अक्टूबर से रांची नगर निगम के कर्मचारियों का अनिश्चितकालिन हड़ताल, 7वें वेतनमान की कर रहे मांग - नगर निगम में अनिश्चितकालिन हड़ताल

सातवें वेतनमान की एक सूत्री मांग को लेकर रांची नगर निगम के कर्मचारी 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर जाएंगे. बता दें कि इससे पहले भी कई बार निगम के कर्मचारी सांकेतिक रूप से काम ठप कर चुके हैं.

कर्मचारी संघ अध्यक्ष व अन्य
author img

By

Published : Oct 21, 2019, 11:21 PM IST

रांचीः 7वें वेतनमान की एक सूत्री मांग को लेकर रांची नगर निगम के 400 कर्मचारी 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इसके लिए सभी लगातार आंदोलनरत रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है. वहीं, सोमवार को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने हड़ताल की घोषणा की है.

देखें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार मंगलवार से रांची नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है. इससे पहले भी कर्मचारी संघ ने सांकेतिक रूप से काम ठप किया है. लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं हुई है. ऐसे में निगम के कर्मचारी संघ इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं.

ये भी पढ़ें- सरना धर्म कोड की मांग को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने भरी हुंकार, कोड नहीं तो, वोट नहीं का किया ऐलान

इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है. तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि इससे संबंधित विभागीय मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया है. उनकी तरफ से आश्वासन भी मिला है. लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मंगलवार को कुछ कर्मचारी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे. मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ जाएंगे.

Intro:रांची. रांची नगर निगम के 400 कर्मचारी 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उनकी सातवें वेतनमान की एक सूत्री मांग है। जिसके लिए वह लगातार आंदोलनरत रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किए जाने के बाद सोमवार को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने हड़ताल की घोषणा की है।

Body:रांची नगर निगम में मंगलवार से कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।उन्होंने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी उनके द्वारा सांकेतिक रूप से काम ठप किया जा चुका है। लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। ऐसे में निगम के कर्मचारी संघ इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में है और उसी के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
Conclusion:संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है। तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा है कि इससे संबंधित विभागीय मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया है। उनकी तरफ से आश्वासन भी मिला है। लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है। तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कुछ कर्मचारी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। जबकि बुधवार से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ जाएंगे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.