ETV Bharat / state

एबीवीपी के लाइव चैट कार्यक्रम से हजारों विद्यार्थियों से जुड़े केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कई मुद्दों पर की बातचीत

author img

By

Published : May 31, 2020, 6:56 PM IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे लाइव कार्यक्रम में रविवार को हजारों विद्यार्थियों के साथ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के मंत्री अर्जुन मुंडा जुड़े. फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने विद्यार्थियों के साथ कई मुद्दों को लेकर विशेष रूप से विचार विमर्श किया.

central minister arjun mnda
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रांत द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर लगातार विद्यार्थियों के साथ बुद्धिजीवियों और शिक्षकों के अलावा कई आईकॉनिक शख्सियतों के साथ भी रूबरू कराया जा रहा है. इसी कड़ी में एबीवीपी के इस लाइव फेसबुक कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री अर्जुन मुंडा जुड़े और हजारों विद्यार्थियों के साथ कई मुद्दों को लेकर चर्चा की. विशेष रूप से अर्जुन मुंडा द्वारा लाइव चैट प्रोग्राम में जीवनमूल्य, परंपराओं के आधार पर विजय पाता भारतीय समाज और शासन के सार्थक प्रयास विषय पर व्याख्यान दिया गया.

इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब भी भारत देश में संकट आया है. देश ने अपनी संस्कृति और सभ्यता के भरोसे प्रत्यक्ष संकट का मुकाबला किया है और आगे भी करता रहेगा. भारत ने अपने सांस्कृतिक वशिष्ठ से दुनिया में एक अलग स्थान प्रस्तुत किया है .आज अपनी संस्कृति का अनुसरण करते हुए विश्व समुदाय कैसे सुरक्षित रह सकता है, इस पर भारत कार्य कर रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इस कार्यक्रम के जरिए अब तक देश के हर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का व्याख्यान प्रस्तुत किया जा चुका है. इससे एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों के अलावा अन्य विद्यार्थी भी लाभान्वित हो रहे हैं.

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.