ETV Bharat / state

भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस: समाधि स्थल पहुंचकर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आदिवासियों के विकास की कही बात

author img

By

Published : Jun 9, 2023, 5:53 PM IST

Updated : Jun 9, 2023, 6:14 PM IST

भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कोकर में उनके समाधि स्थल पर लोगों का तांता लगा रहा. यहां पहुंचकर आम से लेकर खास लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Lord Birsa Munda Martyrdom Day Leaders paid tribute

आलमगीर आलम और राजेश ठाकुर का बयान

रांची: झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर लगभग सभी बड़े नेता और गणमान्य भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को माल्यार्पण करने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान नेताओं ने भगवान बिरसा को याद किया और उनके सिद्धांतों पर चलने की बात कही. यहां पर सभी ने आदिवासियों के विकास और समृद्धि पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: Birsa Munda Punyatithi: उलगुलान से बिरसाइत तक, जानिए बिरसा से भगवान बनने की कहानी

रांची के कोकर में बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर आज सुबह से ही गहमा गहमी रही. यहां सुबह से ही नेताओं और गणमान्य लोगों को पहुंचना जारी रहा. यहां सभी ने भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने की बात कही. बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जब तक भगवान बिरसा के सिद्धांतों को नहीं समझेंगे तब तक समाज में कल्याण और विकास संभव नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा कि मुंडा समाज में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने जिस प्रकार से बिना समझौता किए अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी. उसी जज्बे के साथ भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है.

अर्जुन मुंडा ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि आदिवासी और जनजातीय समाज इस प्रकार से जंगल में रहकर पेड़ और पौधों को बचाते हैं. समाज को स्वच्छ रखते हैं. उसी प्रकार आज मुंडा और जनजातीय समाज के साथ मिलकर विकास को सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी एवं जनजाति समाज के लिए एक से एक योजनाओं को धरातल पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. इससे मुंडा और जनजाति समाज के हर वर्ग का विकास होना संभव है.

वहीं, राज्य मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, शिबू सोरेन, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर सहित कई बड़े नेता भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके मार्गों पर चलने की बात कही. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जिस प्रकार से बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के लिए अपनी शहादत दी थी. उसी प्रकार राज्य में कानून व्यवस्था और गरीबों के चेहरों पर खुशहाली लाने के लिए हमारी सरकार भी संघर्ष कर रही है और अगर जरूरत पड़ी तो कुर्बानी भी देने से पीछे नहीं हटेगी.

यहां झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है. हम कोशिश कर रहे हैं कि सरकार और लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर उनके समस्याओं का समाधान करें. ताकि राज्य में लोगों को बेहतर सरकार मिल सके और साथ ही भगवान बिरसा मुंडा का जो सपना है उसे पूरा किया जा सकें.

Last Updated : Jun 9, 2023, 6:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.