ETV Bharat / state

BJP Mission 2024: वसुंधरा राजे के झारखंड दौरे का अंतिम दिन आज, गिरिडीह में लोगों को करेंगी संबोधित

author img

By

Published : Jun 15, 2023, 7:54 AM IST

महाजनसंपर्क अभियान के तहत बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया झारखंड दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का अंतिम दिन है. आज गिरिडीह में वो जनसभा में शिरकत करेंगी.

BJP Mission 2024
BJP Mission 2024

रांचीः राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन है. अपने तीन दिवसीय दौरे में उनका फोकस राज्य की चार लोकसभा सीट पर रहा. आज वो गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करेंगी.

ये भी पढ़ेंः भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया गिरिडीह पहुंचीं, लोगों से संवाद कर मोदी सरकार के पक्ष में मांगा समर्थन

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया झारखंड दौरे पर हैं. अपने दौरे तीसरे और अंतिम दिन आज वो गिरिडीह के लोगों से रूबरू होंगी. गिरिडीह के बगोदर स्थित स्टेडियम में जनसभा का आयोजन किया गया है. जिसमें वसुंधरा राजे सिंधिया शिरकत करेंगी. वो लोगों को मोदी सरकार की पिछले 9 साल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगी. इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगी. बगोदर स्टेडियम में आयोजित इस जनसभा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि बगोदर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में आता है. वहीं बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया गिरिडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगी.

वहीं गिरिडीह के बाद आज वो रांची पहुंचेंगी. रांची पहुंचने पर शाम में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वसुंधरा राजे सिंधिया पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी. आगामी चुनाव को लेकर बैठक में रणनीति बनाई जाएगी. इसके साथ ही वो नेताओं को चुनाव की तैयारियों को लेकर टिप्स भी देंगी.

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया झारखंड में हैं. उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत देवघर से की थी. 13 जून को उन्होंने देवघर के शिवलोक मैदान में जनसभा को संबोधित किया. उसके बाद वो दुमका पहुंची, जहां जामा प्रखंड के कैराबनी में लोगों को संबोधित किया. दुमका के बाद वो 14 जून को गिरिडीह पहुंची हैं. गिरिडीह में 14 जून को उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.