ETV Bharat / state

Lakhimpur kheri incident: झारखंड के कांग्रेसी यूपी में बढ़ाएंगे सियासी ताप, JPCC अध्यक्ष समेत सैकड़ों नेता रवाना

author img

By

Published : Oct 6, 2021, 9:18 PM IST

लखीमपुर खीरी की घटना (Lakhimpur kheri incident)को लेकर झारखंड के कांग्रेसी यूपी में सियासी ताप बढ़ाएंगे. इसके लिए JPCC के अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता यूपी रवाना हुए हैं.

Lakhimpur kheri incident Congressmen of Jharkhand will increase political heat in UP
झारखंड के कांग्रेसी यूपी में बढ़ाएंगे सियासी ताप

रांचीः लखीमपुर खीरी की घटना (Lakhimpur kheri incident) को लेकर झारखंड के कांग्रेसी यूपी में सियासी ताप बढ़ाएंगे. इसके लिए JPCC के अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता यूपी रवाना हुए हैं. वे यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आंदोलन को समर्थन देंगे.

ये भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी कांडः सीपी सिंह बोले-लाश पर ठीक नहीं सियासत, कांग्रेस बोली-घटना के लिए भाजपा दोषी

यूपी रवाना होने से पहले कांग्रेस स्टेट हेडक्वार्टर में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुधवार को कहा कि किसानों के आंदोलन को कुचलने का काम किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश की नाकामी को छुपाने के लिए किसानों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की जा रही है. प्रियंका गांधी को जिस तरह से 50 घंटे हिरासत में रखा गया है. ऐसे में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी के आंदोलन के साथ है. इसी को लेकर 100 से ज्यादा की संख्या में पार्टी नेता उत्तर प्रदेश जाएंगे और प्रियंका गांधी के आंदोलन को समर्थन देंगे.

झारखंड कांग्रेस का दबाव रंग लायाः राजेश ठाकुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यूपी सरकार नहीं चाहती कि उनकी नाकामी देश दुनिया में पहुंचे. लेकिन लोकतंत्र को शोक तंत्र में बदलने से काम नहीं चलने वाला है. उन्होंने कहा कि जब झारखंड से कांग्रेस नेताओं के आने की सूचना मिली, तब यूपी सरकार पर दबाव बना. उसके बाद ही उनके नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दी गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करते आई है. कांग्रेस पार्टी चुपचाप नहीं बैठेगी.

राजेश ठाकुर ने कहा कि किसानों को कुचलने वालों से अशांति नहीं हो रही है तो प्रियंका गांधी के जाने से अशांति कैसे हो सकती है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा है. इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की कार्रवाई करते हैं. प्रियंका गांधी जब पीड़ितों से मिलना चाहती थी तो किसानों से ध्यान भटकाने के लिए प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया.

ये जा रहे यूपी

इधर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बुधवार को कांग्रेस स्टेट हेडक्वार्टर में कहा कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के निर्देश के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल भी शाम को यूपी कूच करेंगे. साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर और जलेश्वर महतो भी यूपी जाएंगे. उन्होंने कहा कि कई जिला अध्यक्ष भी यूपी जाने वाले जत्थे में शामिल होंगे और वहां प्रियंका गांधी के समर्थन में आंदोलन में उतरेंगे. साथ ही किसानों से मुलाकात करेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.