ETV Bharat / state

झारखंड को मिली Covaxin की सुरक्षा, 60 हजार और डोज से होगी कोरोना से जंग

author img

By

Published : Aug 3, 2021, 11:53 AM IST

Updated : Aug 3, 2021, 12:57 PM IST

झारखंड को covaxin की और सुरक्षा मिल गई है. प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से कोरोना से लड़ाई के लिए covaxin vaccine की और डोज मिली है. इसे जिलों को आवंटित कर दिया गया है.

India's Indigenous COVID-19 Vaccine
झारखंड को मिली कोवैक्सीन की सुरक्षा

रांची. झारखंड को कोरोना से जंग में covaxin की सुरक्षा मिल गई है. झारखंड में कोविड-19 वैक्सीन की कमी पूरी करने के लिए प्रदेश को केंद्र सरकार से भारत बायोटेक की covaxin vaccine की 60 हजार डोज दी गई है. covaxin vaccine की इस डोज को अलग-अलग जिलों को उनकी मांग के हिसाब से आवंटित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-Jharkhand Corona Update: झारखंड के 16 जिलों में नहीं मिला कोरोना का कोई नया केस

इस जिले को इतनी डोज मिली

भारत सरकार की ओर से झारखंड सरकार को दी गई covaxin vaccine की साठ हजार डोज को विभिन्न जिलों में बांट भी दिया गया है.

इस जिले को मिली कोवैक्सीन की इतनी डोज

संख्याजिलावैक्सीनक्रम सं.जिलावैक्सीन डोजक्रम सं.जिलावैक्सीन डोज
1.बोकारो19009.गोड्डा300017.पाकुड़2100
2. चतरा100010.गुमला 230018. पलामू3900
3. देवघर140011.हजारीबाग 400019.रामगढ़2000
4.धनबाद320012.जामताड़ा250020.रांची5000
5. दुमका400013.खूंटी130021.साहिबगंज2400
6.पूर्वी सिंहभूम400014.कोडरमा250022.सरायकेला1700
7.गढ़वा160015.लातेहार150023.सिमडेगा1400
8.गिरिडीह340016.लोहरदगा170024. प. सिंहभूम2200
कुल डोज60000

इससे पहले 29 और 30 जुलाई को दो खेप में झारखंड को मिली 91 हजार से अधिक डोज

29-30 जुलाई को भारत बायोटेक की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन COVAXIN की 91 हजार 130 डोज राज्य को मिली थी. covaxin की 90 हजार से ज्यादा डोज मिलने से वैक्सीन के लिए भटक रहे लोगों को परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है.

18 लाख लोगों ने ली दोनों डोज

2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड की जनसंख्या तीन करोड़ 29 लाख, 88 हजार, 134 हो गई है. इनमें से 9690171 लोगों ने कम से कम एक बार वैक्सीन की डोज ले ली है. लेकिन इसका मतलब है कि अभी 18 वर्ष से अधिक आयु के बड़ी संख्या में लोग हैं, जिन्हें वैक्सीन लगवानी है. 02 अगस्त को राज्य के 1,073 वैक्सीनेशन सेंटर पर 65 हजार 540 लोगों ने वैक्सीन ली. जिसमें 43 हजार 888 लोगों ने पहला डोज और 21,652 लोगों ने 2nd डोज ली. पहला डोज लेने वालों में 35,415 लोग 18 प्लस के, 6780 लोग 45 प्लस के और 1633 लोग 60 प्लस के रहे. इसी तरह 2nd डोज लेने वालों में 11,760 लोग 18 प्लस के, 6,604 लोग 45 प्लस के और 2,588 लोग 60 प्लस के रहे. राज्य में अब तक कुल 96 लाख 90 हजार 171 लोगों ने वैक्सीन ली है. जिसमें 78 लाख 50 हजार 405 लोगों ने पहला डोज और 18 लाख 39 हजार 860 लोगों ने दोनों डोज लिया है.

Last Updated : Aug 3, 2021, 12:57 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.