ETV Bharat / state

हॉकी इंडिया चैंपियनशिप फाइनल: झारखंड ने हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया

author img

By

Published : Mar 25, 2021, 7:56 PM IST

Updated : Mar 26, 2021, 12:53 PM IST

हॉकी इंडियन सब-जूनियर का फाइलन मुकाबला झारखंड ने जीत लिया है. झारखंड ने शूटआउट में 3-1 से हरियाणा की टीम को हराया. बता दें कि जींद जिले के उचाना में 17 मार्च से हॉकी इंडियन सब-जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप चल रही थी.

jharkhand-beat-haryana-in-shootout-hockey-indian-sub-junior-male-championship
झारखंड ने हरियाणा को हराया

जींद: राजीव गांधी महाविद्यालय (उचाना) के खेल मैदान में 11वीं हॉकी इंडियन सब-जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप के विजेता का फैसला शूटआउट से हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल हरियाणा और झारखंड के बीच हुआ. टीम हरियाणा की कप्तानी शिवम ने की, तो झारखंड टीम की कप्तानी शुकनाथ गुरिया ने की. दोनों टीम के खिलाड़ी पूरे मैच में गोल नहीं कर पाए. आखिर में विजेता का फैसला शूट आउट से हुआ. 3-1 से शूटआउट में झारखंड की टीम ने हरियाणा को हराया.

भोला सिंह, अध्यक्ष, झारखंड हॉकी

ये भी पढ़ें- हरियाणा की धरती पर हुई झारखंड हाॅकी टीम की जीत, सिमडेगा में मनाई जा रही खुशियां

हरियाणा हॉकी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि 17 मार्च से राजीव गांधी महाविद्यालय के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई थी. 23 राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ी, कोच पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने फाइनल में बेहरीन प्रदर्शन किया. विजेता का फैसला शूटआउट से हुआ. सुनील मलिक ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने हॉकी को नई पहचान प्रदेश में दी है. टीम इंडिया में हरियाणा की तरफ से कोई ना कोई खिलाड़ी शामिल होता है. ये प्रदेश के लिए गर्व की बात है.

सिमडेगा में जश्न

सिमडेगा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 18 मार्च को नेशनल महिला हाॅकी सब जूनियर चैंपियनशिप में हरियाणा ने झारखंड को हरा दिया था, जिससे बाद स्टेडियम में सन्नाटा था. गुरुवार को हरियाणा की धरती पर झारखंड की जीत के बाद स्टेडियम में खिलाड़ी जश्न में डुब गे. हाॅकी झारखंड के अध्यक्ष भोलेनाथ सिंह खुद सिमडेगा में मौजुद हैं. झारखंड की जीत के बाद उन्होंने भी ढोल बजाया और खिलाड़ियों के साथ झुमे. उन्होंने बताया कि नेशनल गेम के इतिहास में पहली बार झारखंड ने गोल्ड जीता है, आज का दिन हाॅकी झारखंड के लिए बहुत बड़ा दिन है.

Last Updated : Mar 26, 2021, 12:53 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.