ETV Bharat / state

Jharkhand Board Result: जैक आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 94.94% विद्यार्थी हुए सफल

author img

By

Published : Jun 3, 2023, 10:59 PM IST

झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गयी है. इसमें 94.94 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं. इस परीक्षा में 5 लाख 15 हजार 688 विद्यार्थी सफल घोषित होने के बाद उन्हें प्रमोट किया गया है.

JAC 8th board result released in ranchi
डिजाइन इमेज

रांचीः राज्य में जैक के द्वारा आयोजित की गई आठवीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. शनिवार को जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- Jharkhand Board Result 2023: जमशेदपुर की श्रेया मैट्रिक में झारखंड टॉपर, इंटर साइंस में रामगढ़ की दिव्या ने लहराया पचरम

इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा में 94.94 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पाई है. जैक के द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस साल 5 लाख 62 हजार 564 विद्यार्थी निबंधित हुए थे. जिसमें 5 लाख 43 हजार 164 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जैक के द्वारा आयोजित परीक्षा में 5 लाख 15 हजार 688 विद्यार्थी सफल घोषित होने के बाद उन्हें प्रमोट किया गया है. वहीं 26 हजार 298 विद्यार्थी आठवीं बोर्ड की परीक्षा में असफल घोषित किए गए हैं.

अप्रैल में हुई थी 8वीं बोर्ड की परीक्षाः इस साल 13 अप्रैल से आठवीं जैक बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई थी. शनिवार को जैक द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में असफल विद्यार्थियों के लिए जैक के द्वारा एक बार फिर मौका दिया जाएगा. इसके लिए संभावना यह है कि जुलाई में परीक्षा आयोजित की जाएगी. 8वीं परीक्षा परिणाम में कोडरमा सबसे अव्वल रहा है, जहां 98.25 प्रतिशत रिजल्ट रहा है. वहीं दूसरे नंबर पर हजारीबाग 97.83 फीसदी और तीसरे नंबर पर गोड्डा जहां 97.77 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पाई है. सबसे निचले पायदान पर गुमला का रिजल्ट देखने को मिला है, जहां आठवीं बोर्ड की परीक्षा में 88.66 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पाई है.

एक नजर विभिन्न जिलों के रिजल्ट परः

  1. कोडरमा 98.25%
  2. हजारीबाग 97.83%
  3. गोड्डा 97.77%
  4. चतरा 97.22%
  5. पलामू 96.95%
  6. सरायकेला-खरसावां 96.8%
  7. गिरिडीह 96.24%
  8. रांची 96.15%
  9. गढ़वा 96.14%
  10. धनबाद 95.99%
  11. रामगढ़ 95.89%
  12. बोकारो 94.86%
  13. दुमका 94.72%
  14. पूर्वी सिंहभूम 94.35%
  15. देवघर 93.46%
  16. सिमडेगा 92.92%
  17. जामताड़ा 92.24%
  18. पश्चिमी सिंहभूम 93.07%
  19. साहिबगंज 92.07%
  20. खूंटी 91.99%
  21. लातेहार 90.89%
  22. पाकुड़ 90.46%
  23. लोहरदगा 90.28%
  24. गुमला 88.66%

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.