ETV Bharat / state

नई शिक्षा नीति को लेकर विद्या भारती चलाएगा जागरूकता अभियान, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

author img

By

Published : Sep 11, 2020, 7:46 PM IST

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को विद्या भारती झारखंड प्रांत की ओर से इसे लेकर एक अभियान की शुरुआत की गई, जिसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया.

governor-draupadi-murmu-inaugurated-awareness-campaign-in-ranchi
जागरूकता अभियान की शुरुआत

रांची: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर केंद्रीय स्तर पर लगातार विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को जानकारी दी जा रही है. इसे लेकर विद्या भारती झारखंड प्रांत की ओर से नई शिक्षा नीति के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया.

देखें पूरी खबर
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं. विद्या भारती झारखंड प्रांत की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया. इस मौके पर उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में कई बातें बताईं. नई शिक्षा नीति को बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा इस नीति के तहत कई योजनाएं हैं, उन तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा.

इसे भी पढे़ं:- एनजीटी के फाइन मामले में झामुमो कर रहा है गलत बयानबाजी: बीजेपी

राज्यापाल द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि मातृ भाषाओं में शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा पाएंगे, 34 साल बाद बना यह शिक्षा नीति देश के लिए बेहतर साबित होगा. वेबीनार के जरिए आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभय कुमार मिश्र, विनोद बिहारी महतो, विश्वविद्यालय के कुलपति अंजनी कुमार समेत विद्या भारती झारखंड प्रांत के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए. विद्या भारती की ओर से तमाम शिक्षण संस्थानों स्कूलों विश्वविद्यालयों को अब नई शिक्षा नीति के गुण और फायदे के बारे में जानकारी दी जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.