ETV Bharat / state

प्रशिक्षु जजों को राज्यपाल ने किया संबोधित, कहा- अदालत में दायर मामलों के शीघ्र निपटारे पर दें जोर - Jharkhand State Judicial Service Junior Division

रांची में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने झारखंड राज्य न्यायिक सेवा जूनियर डिवीजन के पदाधिकारियों को संबोधित किया. इस दौरान अदालत में दायर केसों का शीघ्र निपटारा कैसे हो, इस दिशा में तेजी से कार्य करने की बात कही.

Governor addressed trainee judges in Ranchi
प्रशिक्षु जजों को राज्यपाल ने किया संबोधित
author img

By

Published : Mar 31, 2021, 9:10 PM IST

रांची: राजधानी में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को झारखंड राज्य न्यायिक सेवा जूनियर डिवीजन के पदाधिकारियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे लोग लोगों को त्वरित न्याय दिलाएं. अदालत में दायर केसों का शीघ्र निपटारा हो. इस दिशा में तेजी से कार्य करें.

ये भी पढ़ें- IGNCA में पहला दीक्षांत समारोह, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुए छात्र

राज्यपाल ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को बधाई दी

उपस्थित प्रशिक्षु पदाधिकारियों को बधाई भी दी. बधाई के साथ-साथ उन्होंने उनलोगों को कई तरह के निर्देश भी दिए. राज्यपाल ने कहा कि अदालत में दायर केस का बेहतर तरीके से समीक्षा हो ताकि, लोगों के साथ अन्याय ना हो सके. उन्होंने कहा कि आप सभी अपने विवेक से झारखंड के लोगों के साथ न्याय करें. इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार, झारखंड न्यायिक अकादमी के निदेशक, अन्य न्यायिक पदाधिकारी और अकादमी के कर्मचारी उपस्थित थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.