रांची: झारखंड में बढ़ती महंगाई (Inflation in Jharkhand) की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. खाद्य पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. लोगों की थालियों से भोजन कम हो गए हैं. लंबे समय से खाद्यान्नों की कीमत में कोई राहत नहीं मिली है. फलों के दाम में भी गर्मी के साथ खूब बढ़ोतरी हुई हैं. हरी सब्जियों की कीमत में थोड़ी कमी देखी गई है. जो महंगाई से राहत देने के लिए काफी नहीं है. आइए जानते हैं झारखंड के बाजारों में फल, सब्जी समेत खाद्यान्नों की क्या कीमत है.
झारखंड में सब्जियों के दाम (रुपये प्रति किलो)
नींबू | 4 रुपये पीस |
खेक्सा | 40-50 रुपये |
बोदी | 10-15 रुपये |
कच्चा आम | 40-50 रुपये |
कटहल | 20-25 रुपये |
नेनुआ | 10-15 रुपये |
झिंगी | 10-15 रुपये |
टमाटर | 30-35 रुपये |
आलू | 12-16 रूपये |
प्याज | 18-20 रुपये |
फूल गोभी | 10-15 रुपये |
बंद गोभी | 10-20 रुपये |
गाजर | 20-25 रुपये |
खीरा | 10-15 रुपये |
फ्रेंचबीन | 35-40 रुपये |
लहसुन | 40-60 रुपये |
अदरक | 40-60 रुपये |
हरी मिर्च | 50-70 रुपये |
कद्दू | 10-15 रुपये |
शिमला मिर्च | 45-50 रुपये |
बैगन | 10-15 रुपये |
करेला | 30-35 रुपये |
भिंडी | 10-15 रुपये |
मूली | 15-20 रुपये |
परवल | 30-35 रुपये |
धनिया पत्ता | 40-60 रुपये |
पालक साग | 15-20 रुपये |