ETV Bharat / state

चंद्रयान 3 की सफलता पर जश्न, बीजेपी दफ्तर से लेकर स्कूलों में लहराया गया तिरंगा

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 24, 2023, 1:38 PM IST

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर उतरने के बाद झारखंड सहित पूरे देश भर में जश्न का माहौल है. रांची में बीजेपी ऑफिस पर तिरंगा लगाया गया और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गयी.

Celebration at Jharkhand BJP office in Ranchi on successful landing of Chandrayaan 3
रांची

रांचीः चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद झारखंड में जश्न का माहौल देखने को मिला. चंद्रयान की महाअभियान की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई. भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर हुए इस आतिशबाजी में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, सांसद संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए मिठाइयां बांटी और दीया जलाकर खुशी का इजहार किया.

इसे भी पढ़ें- Jamshedpur News: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जमशेदपुर में जश्न, महानगर भाजयुमो ने बांटी मिठाई

चंद्रयान की सफलता से विश्व गुरु बना भारत- बाबूलाल मरांडीः संकल्प यात्रा पर झारखंड के दौरे पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंद्रयान 3 की इस सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दिया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है. भारत आज अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्वगुरु बन चुका है. भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतार दिया है.

उन्होंने कहा कि आज झारखंड की धरती भी गौरवान्वित हुई है. इस चंद्रयान के प्रक्षेपण में झारखंड का भी योगदान है. इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आज देश के लिए गौरव का क्षण है. भारत की प्रतिभा और पराक्रम ने आज विश्व को अपना लोहा मनवाया है. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत सभी क्षेत्रों में प्रगति के पद पर अग्रसर है.

राजधानी के स्कूलों में गूंजा भारत माता की जयः चांद पर चंद्रयान 3 के उतरते ही राजधानी के स्कूलों में भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे. राजधानी रांची के जेवीएम श्यामली सहित कई स्कूलों में ऑनलाइन इस अभियान को देख रहे बच्चों ने जमकर नारा लगाया. जय भारत और जय चंद्रयान के नारों से गुज रहा स्कूल कैंपस यह बताने के लिए काफी था कि चंद्रयान की इस सफलता से लोगों में कितनी खुशी है. लैंडिंग होते ही बच्चों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य खुशी से झूमने लगे और एक दूसरे को बधाई दी. इस मौके पर जवाहर विद्या मंदिर के प्राचार्य समरजीत जाना, उप प्राचार्य बीएन झा, एसके झा समेत कई लोग मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.