रांची: रांची के मेन रोड स्थित रांची क्लब में रोज शो का आयोजन किया गया, जिसमें राजधानी के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने गुलाब फूल को प्रदर्शनी के लिए शो में सजाया था.

ये भी देखें- जमशेदपुरः खरकई नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, नहीं मिल पाया कोई सुराग
साल में 2 बार होता है आयोजन
रोज शो की आयोजनकर्ता हेजल डेविस ने बताया कि रांची सोसायटी ऑफ रांची और रांची क्लब ने यह 96वीं शो का आयोजन किया है, यह सोसाइटी प्रत्येक वर्ष दो बार रोज शो का आयोजन करती है. जिसमें राजधानी के लोग पहुंचकर शो में लगे विभिन्न गुलाबों को प्रदर्शनी में देख कर गुलाबों की खूबसूरती को निहारते है.
रांची में देश का सबसे बेहतर गुलाब
वहीं, हेजल डेविस बताती हैं कि रांची का गुलाब देश का सबसे बेहतर गुलाब माना जाता है, वहीं पूरे विश्व में दूसरे स्थान पर रांची के गुलाब को देखा जाता है, इसलिए रांची में गुलाब की खेती को बढ़ावा देने के लिए रोज सोसाइटी ऑफ रांची और रांची क्लब रोज शो का आयोजन करती है.