ETV Bharat / state

Jharkhand Politics: कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पहुंचीं पलामू, 2024 को लेकर आधी आबादी में भरा जोश

author img

By

Published : Jun 28, 2023, 8:43 AM IST

पलामू में कांग्रेस महिला मोर्चा की बैठक हुई. जिसमें मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत की. उन्होंने महिला मोर्चा के सदस्यों से आगामाी चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटने को कहा.

Jharkhand Politics
Palamu Congress Politics
जानकारी देतीं कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह

पलामू: राज्य में कांग्रेस की फिलहाल चार महिला विधायक और एक महिला सांसद है. इस संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी में जिस तरह महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, यह किसी और राजनीतिक दल में नहीं है. यह बात कांग्रेस की महिला मोर्चा की झारखंड अध्यक्ष गुंजन सिंह ने पलामू में कही.

ये भी पढ़ें: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी, झारखंड के सभी सीटों पर कांग्रेस की नजर, पार्टी अलाकमान ने दिए खास निर्देश

तैयार रहें पार्टी देगी मौका: गुंजन सिंह पलामू में कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंची थीं. उन्होंने कहा कि पार्टी की महिलाएं तैयार रहें, मौके मिलने वाले हैं. कांग्रेस पूरे राज्य में अपने महिला मोर्चा को मजबूत कर रही है. इस दौरान पलामू जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदु भगत समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

केंद्र सरकार ने साधी चुप्पी: इस बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कार्यसमिति के कार्यों की समीक्षा की. उसके बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और महिला सुरक्षा चिंता का कारण है. आज देश के लिए मेडल लाने वाली महिला पहलवानों से कई तरह के सबूत मांगे जा रहे हैं. उनके शोषण को लेकर केंद्र की सरकार चुप्पी साधी हुई है.

पार्टी 2024 के मिशन में: उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 2024 में लगी हुई है. इस मिशन में आधी आबादी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है. पार्टी के महिला मोर्चा सदस्य ताकत के साथ चुनाव की तैयारी करें. कांग्रेस में महिलाओं को कई मौके मिलने वाले हैं. महिला मोर्चा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रही है. महंगाई ने सबसे अधिक महिलाओं को प्रभावित किया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.