जामताड़ा: कृषि कानून का विरोध करने वाली विभिन्न विपक्षी पार्टियों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जमकर निशाना साधा है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि कानून का विरोध करने वाली पार्टियों पर स्वार्थ सिद्धि करने का आरोप लगाया है.
जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहा हो रहा है कृषि कानून का विरोध
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कृषि कानून का उसी राज्य प्रदेश में विरोध हो रहा है जहां भाजपा की सरकार नहीं है. जहां कांग्रेस और गठबंधन की सरकार है. वहीं कृषि कानून का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.
झारखंड सरकार और कांग्रेस पर भी साधा निशाना
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि झारखंड सरकार में किसान अपना समर्थन मूल्य से भी कम दाम पर धान के फसल बेचने को मजबूर है. किसानों के हित के लिए सरकार नहीं सोच रही है, पर कानून का विरोध किया जा रहा है. किसलय तिवारी ने बताया कि अगर कृषि कानून राज्य में लागू नहीं होता है तो यहां के किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी अपने संथाल दौरे के क्रम में सोमवार को जामताड़ा पहुंचे, जहां वो मीडिया से मुखातिब हुए.