ETV Bharat / state

रणधीर सिंह ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- अब कृषि के क्षेत्र में भी जाना जाने लगा है झारखंड - झारखंड सरकार को कृषि कमल पुरस्कार

जामताड़ा में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने अपने साढ़े 4 साल के कार्यकाल में किए गए उपलब्धियों और कृषि के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अनुभव की कमी होने के बावजूद उन्होंने कृषि के क्षेत्र में रिकॉर्डतोड़ काम किया है.

कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने गिनाई उपलब्धियां
author img

By

Published : Oct 12, 2019, 10:57 PM IST

जामताड़ा: खनिज संपदा के रूप में प्रसिद्ध झारखंड अब कृषि के क्षेत्र में भी पहचाना जाने लगा है. अब झारखंड के किसान खुशहाल होने लगे हैं. आने वाले समय में झारखंड कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य की श्रेणी में गिना जाएगा. ये सारी बातें कृषि मंत्री ने कही.

कृषि मंत्री रणधीर सिंह का बयान

जामताड़ा में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने अपने साढ़े 4 साल के कार्य काल में किए गए सरकार के उपलब्धियों और कृषि के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कल तक झारखंड खनिज संपदा के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब यह कृषि के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है. उन्होंने कहा कि 2015 में वे अपने सहयोगी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होकर राज्य में एक स्थिर सरकार बनाने का काम किया है.

ये भी पढ़ें-EXCLUSIVE: ईटीवी भारत से दुती चंद ने कहा- खुद का रिकार्ड तोड़ने में अलग मजा है

रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार ने उन्हें कृषि मंत्रालय का पद दिया था, लेकिन पहली बार वे विधायक चुने गए थे और नया मंत्रालय मिलने से उनके पास अनुभव की कमी थी. बावजूद इसके उन्होंने कृषि के क्षेत्र में रिकॉर्डतोड़ काम किया है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को किसानों के लिए उन्होंने धरातल पर उतारने का काम किया है. यही कारण है कि 2017 में केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को कृषि कमल पुरस्कार से पुरस्कृत किया, साथ ही 2018 में झारखंड को रिकॉर्डतोड़ धान उत्पादन के लिए डेढ़ करोड़ और प्रशस्ति-पत्र के लिए चुना गया.

बता दें कि कृषि मंत्री रणधीर सिंह सारठ विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बने. बाद में वे अपने छह विधायक के साथ झारखंड विकास मोर्चा को छोड़ भाजपा का दामन थामे. इस दौरान उन्हें कृषि मंत्री पद का दायित्व मिला, जिसे मंत्री ने बखूबी निभाया. आने वाले विधानसभा चुनाव में वे अपने इसी कार्य और विकास के बल पर विधानसभा चुनाव के नैया पार करने के फिराक में हैं.

Intro:जामताङा: कृषि मंत्री रणधीर सिंह है कहां है खनिज संपदा के रूप में जाना जाने वाला झारखंड कृषि क्षेत्र में भी जाना जाने लगा है। झारखंड के किसान खुशहाल होने लगे हैं। आने वाले समय में झारखंड कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य की श्रेणी में सुकुमार होगा।

Body:कृषि मंत्री रणधीर सिंह अपने साडे 4 साल के मंत्री काल में किए गए सरकार में उपलब्धियों और किसानों और कृषि के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बोल रहे थे ।कृषि मंत्री ने कहा कि कल तक झारखंड खनिज संपदा के रूप में जाना जाता था ।लेकिन अब यह झारखंड कृषि के क्षेत्र में भी जाना जाने लगा है। कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि 2015 में अपने सहयोगी विधायक के साथ भाजपा में शामिल हो राज्य मक स्थिर सरकार बनाने का काम किया। सरकार में उन्हें कृषि मंत्रालय का पद दिया गया। जो कि एक पहली बार विधायक चुनने और नया मंत्रालय मिलने अनुभव की कमी थी। बावजूद इसके कृषि के क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ काम किया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को किसानों के लिए धरातल उतारने का काम किया। यही कारण है कि 2017 में कृषि कमल पुरस्कार झारखंड को केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। 2018 में रिकॉर्ड तोड़ धान उत्पादन के लिए डेढ़ करोड़ और प्रशस्ति पत्र के लिए चुना गया है। इसके लिए मंत्री रणधीर सिंह ने रघुवर सरकार और केंद्र की सरकार को धन्यवाद दिया कहा कि आने वाले समय में झारखंड कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य की श्रेणी में आकर खड़ा होगा इसमें कोई दो राय नहीं है। कृषि मंत्री ने इसके लिए श्रेय रघुवर सरकार के नेतृत्व में किए गए कार्य को दिया ।
बाईट रणधीर सिंह कृषि मंत्री झारखंड

Conclusion:आपको पता दे कृषि मंत्री रणधीर सिंह सारठ विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बने ।बाद में कृषि मंत्री रणधीर से अपने छह विधायक साथी के साथ झारखंड विकास मोर्चा को छोड़ भाजपा का दामन थामा। जिसमें कृषि मंत्री पद का दायित्व मिला ।जिसे मंत्री रणधीर बखूबी निभाने का काम किया है। मंत्री रणधीर सिंह फिर से आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने इसी कार्य के बल पर अपने विकास के बल पर विधानसभा चुनाव के नैया पार करने के फिराक में है।

संजय तिवारी ईटीवी भारत जामताड़ा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.