ETV Bharat / state

खेत में जनप्रतिनिधि! कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों के साथ धान की कुटाई की, महिलाओं में खुशी की लहर

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 5, 2023, 1:02 PM IST

गोड्डा में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों के साथ धान की कुटाई की. मेहरमा थाना क्षेत्र के खिरौंधी में धन कटनी में लगे मजदूरों के साथ उनके काम में हाथ बंटाया. जनप्रतिनिधि को अपने साथ काम करता देख किसानों में खुशी की लहर है. MLA Deepika Pandey Singh worked with farmers.

Congress MLA Deepika Pandey Singh worked with farmers in Godda
गोड्डा में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह किसानों के साथ धान की कुटाई की
गोड्डा में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों के साथ धान की कुटाई की

गोड्डाः कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह अपने नेता राहुल गांधी नक्शे कदम पर चल रही हैं. इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब वो अपने ससुराल मेहरमा थाना क्षेत्र के खिरौंधी में धन कटनी में लगे मजदूरों के साथ काम करती नजर आईं. इस दौरान उन्होंने न केवल धान की कटाई की बल्कि अपने हाथों से धान के फसल डंगाई (पिट कर निकालना) का काम भी बखूबी किया.

इसे भी पढ़ें- कीचड़ में नहाने लगी महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जानिए क्या है कारण

वैसे तो अभी हर तरफ खेतों में फसल की कटाई चल रही है. ऐसे में अपने में जनप्रतिनिधि को खेतों में साथ काम करता देख महिला मजदूर में खुशी की लहर देखी गयी. कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने एक महिला किसान से धान का गुच्छा लिया और उनके साथ धान की कुटाई. आम किसानों के साथ उन्हीं के अंदाज में विधायक ने महिलाओं के काम में हाथ बंटाया. जनप्रतिनिधि को अपने साथ काम करता देख महिलाओं को काफी अच्छा महसूस हुआ.

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह जहां सदन में अपनी मुखर आवाज के लिए जानी जाती हैं वहीं जमीन पर भी वे आये दिन किसी न किसी रूप में सुर्खियां बटोर लेती हैं. विधायक दीपिका पांडेय सिंह कुछ दिन पूर्व बदहाल सड़क के विरोध में मेहरमा में कीचड़ स्नान कर सुर्खियों में रही थीं. जिसके परिणामस्वरुप सड़क परिवहन ने सुध ली रोड का निर्माण कराया. दीपिका पांडेय फिलहाल गोड्डा जिला के महगामा विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं. उनकी पार्टी में पैठ है और उन्हें राहुल गांधी के यूथ ब्रिगेड का सक्रिय सदस्य माना जाता है. पिछले दिनों वे कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रभारी व सह प्रभारी बना कर भेजी गयी हैं.

इससे इतर विधायक दीपिका पांडेय सिंह को आगामी चुनाव में गोड्डा लोकसभा का कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है. गोड्डा से लेकर देवघर तक लगे पोस्टर इसी ओर इशारा करते हैं. यही कारण है दीपिका पांडेय सिंह और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच आये दिन सोशल मीडिया में आरोप प्रत्यारोप होते रहते हैं. पिछले दिनों निशिकांत दुबे ने दीपिका पांडेय सिंह को नगर बधू कहा तो विधायक दीपिका पांडेय सिंह भी निशिकांत दुबे को बड़बोला सांसद कह चुकी हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.