जमशेदपुर: लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों और गरीबों की मदद के लिए सरकार के साथ-साथ कई स्वंयसेवी संस्थाएं भी कार्य कर रही हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के महानगर उपाध्यक्ष बारी मुर्मू ने करनडीह स्थित अपने आवास से सुदंरनगर और इसके आस-पास रहने वाले ओडिशा के 120 परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई.
इसे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर B.Tech छात्र ने देसी जुगाड़ से बनाया PPE मास्क
क्या है बीजेपी महानगर उपाध्यक्ष का कहना
इस संबंध में बीजेपी महानगर उपाध्यक्ष ने बताया कि हमारे आवास के आसपास काफी संख्या में दिहाड़ी मजदूर रहते हैं और सभी ओडिशा के रहने वाले हैं, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण इन लोगों को खाने में परेशानी होने लगी. जिसके बाद सभी परिवारों की एक लिस्ट बनायी गयी है और प्रतिदिन 40 परिवारों को खाद्यान्न सामग्री अपने खर्च में देना शुरू किया. उन्होंने कहा कि यह अभियान लॉकडाउन की समाप्ति तक चलेगा.