ETV Bharat / state

जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बनाया जा रहा मास्क, जरूरतमंदों के बीच हो रहा मुफ्त वितरण - जमशेदपुर भाजपा महिला मोर्चा बना रहे मास्क

भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा के जमशेदपुर के बिष्टूपूर स्थित आवास में मास्क तैयार किया जा रहा है. यह मास्क मुफ्त में जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा जा रहा है. यह मास्क की खूबी यह है कि इसे धोया जा सकता है.

जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बनाया जा रहा मास्क, जरूरतमंदों के बीच हो रहा मुफ्त वितरण
मास्क बनाती महिलाएं
author img

By

Published : Apr 11, 2020, 8:34 PM IST

Updated : Apr 11, 2020, 10:04 PM IST

जमशेदपुरः कोविड -19 वायरस को रोकने के लिए हर स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से मास्क, सैनिटाइजर आदि तैयार कर रहे हैं और कई संस्था तो इसे तैयार कर फ्री में लोगो के बीच वितरण भी कर रही है. भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा के जमशेदपुर के बिष्टूपूर स्थित आवास में मास्क तैयार किया जा रहा है. यह मास्क मुफ्त में जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा जा रहा है. यह मास्क की खूबी यह है कि इसे धोया जा सकता है.

देखें पूरी खबर

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने बताया कि उनकी ओर से एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है कि इस वक्त ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास मास्क उपलब्ध हो सके. उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने 9 महिलाओं की टीम बनाई है. जो दिन भर में 50 से 60 मास्क तैयार कर लेती है और उन तैयार मास्को को मुफ्त जरूरतमंदों को बांटा जाता है. यह मास्क तीन लेयर का होता है और इसे धोये भी जा सकते है. इस बात को बनाने में पूरी तरह सूती कपड़े का प्रयोग किया जाता है.

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर महिला मोर्चा की ओर से घरेलू मास्क बनाया जा रहा है. इन मास्कों को जरूरतमंदों के बीच मुफ्त में बांटा जा रहा है. ताकि जरूरतमंद भी इस वक्त इस मास्क को लगाकर इस बीमारी के चपेट मैं आने से बच सकें.

Last Updated : Apr 11, 2020, 10:04 PM IST

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.