ETV Bharat / state

आदिवासी सेंगेल अभियान प्रमुख सालखन मुर्मू को पुलिस ने किया नजरबंद, जानिए क्या है कारण

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 15, 2023, 4:06 PM IST

जमशेदपुर पुलिस ने आदिवासी सेंगेल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू को नजरबंद कर दिया है. साथ ही उनके घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है ना किसी को घर में प्रवेश की इजाजत है और ना ही घर के बाहर किसी को निकलने दिया जा रहा है. जमशेदपुर पुलिस ने एहतियातन यह कदम उठाया है. Salkhan Murmu house arrest in Jamshedpur.

Salkhan Murmu House Arrest By Jamshedpur Police
Salkhan Murmu House Arrest In Jamshedpur

जमशेदपुरः आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया है. सालखन मुर्मू अपने परिवार के साथ घर के अंदर हैं और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है. किसी को भी ना घर के अंदर प्रवेश की इजाजत है और ना ही घर के सदस्यों को बाहर निकलने की अनुमति है.जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र रहने वाले आदिवासी सेंगेल अभियान प्रमुख सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को पुलिस ने नजरबंद कर रखा है. जमशेदपुर पुलिस ने सालखन मुर्मू के घर की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी है. सालखन मुर्मू और उनका परिवार घर के अंदर हैं.

ये भी पढ़ें-आत्मदाह करने की घोषणा करने वाले आदिवासी सेंगल अभियान के दो सदस्य पुलिस हिरासत में, सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर दी थी चेतावनी

सेंगेल अभियान के चार कार्यकर्ताओं ने किया था आत्मदाह का एलानः आपको बता दें कि पिछले दिनों आदिवासी सेंगेल अभियान के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं किए जाने पर आत्मदाह करने की घोषणा की थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अलग-अलग जिला से सेंगेल अभियान के चार सदस्यों को हिरासत में ले लिया है. इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस ने सालखन मुर्मू को उनके घर के अंदर ही नजरबंद कर दिया है.

सालखन मुर्मू के घर के बाहर पुलिस जवानों की तैनातीः हालांकि जमशेदपुर पुलिस ने सालखन मुर्मू के मामले में आधिकारिक रूप से किसी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है, लेकिन उनके घर की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है. सालखन मुर्मू के घर के बाहर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.