ETV Bharat / state

BJP में वापस लौटने के बाद बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे अभय सिंह, फूल माला से किया गया स्वागत

author img

By

Published : Feb 19, 2020, 7:02 PM IST

जमशेदपुर में भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अभय सिंह अपने समर्थकों के साथ साकची स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को मोबाइल में मिस कॉल के माध्यम से भाजपा की औपचारिक सदस्यता दिलाई.

BJP में वापस लौटने के बाद बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे अभय सिंह, फूल माला से किया गया स्वागत
अभय सिंह और दिनेश कुमार

जमशेदपुरः झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय होने के बाद पहली बार अभय सिंह अपने समर्थकों के साथ साकची स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्हें भाजपा अंगवस्त्र और फूल माला पहनाया गया और भाजपा के समर्थन में नारे भी लगाए गए. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को मोबाइल में मिस कॉल के माध्यम से भाजपा की औपचारिक सदस्यता दिलाई.

देखें पूरी खबर

और पढ़ें- देवघरः बाबा मंदिर और पार्वती मंदिर के शीर्ष से उतारा गया पंचशूल, सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था

भाजपा और भी सशक्त होगी

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय होना पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेताओं के प्रयासों का प्रतिफल है. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी समेत वरीय नेता अभय सिंह और लाखों कार्यकर्ताओं के भाजपा में आने से ना केवल संख्यात्मक वृद्धि हुई है अपितु इनके अनुभवों से भाजपा और भी सशक्त होगी. भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

आत्मीय और सुखद एहसास

स्वागत के उपरांत वरीय नेता अभय सिंह ने कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण है भाजपा उनके लिए मात्र संगठन थी और रहेगी. लगभग 14 वर्ष के बाद फिर से अपने घर लौटना एक आत्मीय और सुखद एहसास है, जो महज शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है. उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में हुए स्वागत को भी सराहा कहा कि मिल जुलकर सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और राष्ट्रवादी विचारधारा से भाजपा को और भी सशक्त करेंगे.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.