धनबाद: जिले के हीरापुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जरूरतमंद और गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था शुरू की गई. सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा के अलावे भाजपा के कई गणमान्य कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित हुए. इस दौरान विधायक राज सिन्हा अपने एक अलग अंदाज में नजर आए. विधायक राज सिन्हा अपने कंधो पर अनाज का बोरा ढोकर कार्यालय में रखा. इसके साथ ही खुद से पूड़ी तलकर लोगों को खिलाते नजर आए.
ये भी देखें- बोकारो में फेसबुक पर ऑनलाइन क्लास, जिला प्रशासन की अनूठी पहल
इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है. घोषणा में कम और काम ज्यादा विश्वास भाजपा करती है इसलिए जगह-जगह कच्चा अनाज का वितरण किया जा रहा है. कार्यकर्ताओं की विचार यहां पका हुआ भोजन जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने की थी, इसलिए कच्चा अनाज के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था यहां की गई है. वैश्विक महामारी के संकट काल मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है.