ETV Bharat / city

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: ईटीवी भारत पर बोले ओम माथुर, विपक्ष कितना भी जोर लगा ले झारखंड में फहरेगा भगवा

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 का आगाज मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तारीखों के ऐलान के साथ कर दिया. इसको लेकर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने दावा किया कि झारखंड में 65 प्लस सीट भाजपा को मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर दास सरकार ने विकास कार्य में पिछले 5 सालों तक काफी काम किया है और झारखंड में 5 साल तक पहली बार एक स्थिर सरकार दी.

author img

By

Published : Nov 1, 2019, 6:51 PM IST

ओम माथुर, चुनाव प्रभारी, झारखंड

नई दिल्ली: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 की घोषणा हो चुकी है. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने दावा किया कि झारखंड में 65 प्लस सीट भाजपा को मिलेगी. ओम माथुर ने ईटीवी भारत से खास बातचीत में बताया कि झारखंड में भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी और झारखंड चुनाव में हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम का असर नहीं पड़ेगा. हर राज्य में चुनाव के मुद्दे अलग होते हैं.

ओम माथुर से बातचीत

ओम माथुर ने दावा किया कि झारखंड में जीत भाजपा की पक्की है. उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर दास सरकार ने विकास कार्य में पिछले 5 सालों तक काफी काम किया है और झारखंड में 5 साल तक पहली बार एक स्थिर सरकार दी. इससे पहले जितनी भी सरकारें आती थी वो कभी 5 साल तक नहीं टिक पाईं. एक डबल इंजन की सरकार भाजपा ने झारखंड में दी है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन से उनका मतलब है कि झारखंड में राज्य और केंद्र सरकार के जरिए विकास के कई बड़े काम किए गए हैं.

ईटीवी भारत ने ओम माथुर से एंटी इंकमबेंसी पर पूछा तो उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में सरकार के खिलाफ थोड़ी बहुत एंटी इंकमबेंसी होती ही है. हालांकि झारखंड में विकास काफी किया गया, लिहाजा एंटी इंकमबेंसी का असर झारखंड के चुनाव परिणाम पर असर नहीं डालेगा. जहां तक बात विपक्ष के गठबंधन की है तो विपक्ष में आरजेडी, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सभी संगठित हो जाएं फिर भी जीत भाजपा की सुनिश्चित है

ये भी पढ़ें- झारखंड के लिए 23 दिसंबर का दिन रहा है बेहद खास, जानिए क्यों

झारखंड चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव से पहले तमाम पार्टियां एक मंच पर आईं थीं, लेकिन जनता ने मोदी सरकार को ही चुना. इसलिए इसका कोई असर नहीं पड़ता कि कितनी पार्टियां हमारे विपक्ष में लामबंद होकर लड़ रही हैं. उल्टे जनता विकास और मोदी सरकार के विकास को तरजीह दे रही है. जहां तक बात महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम की है तो हर राज्य का अपना एक अलग स्वभाव और अस्तित्व होता है.

Intro: झारखंड चुनाव की घोषणा हो चुकी है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड चुनाव के प्रभारी ओम माथुर ने दावा किया है कि झारखंड में 65 बार सीट भाजपा को मिलेगी ओम माथुर ने ईटीवी से खास बातचीत में बताया झारखंड में भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी और झारखंड के चुनाव में हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम का असर नहीं पड़ेगा क्योंकि हर राज्य में चुनाव के मुद्दे अलग-अलग होते हैं जहां तक बात मुद्दे की है वह माथुर ने ईटीवी से खास बातचीत में बताया कि मुद्दे विकास के होंगे चाहे वह केंद्र का विकास हो या राज्य सरकार का विकास

Body: ओम माथुर ने दावा किया है झारखंड में जीत भाजपा की पक्की है उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर दास सरकार ने विकास कार्य में पिछले 5 सालों तक काफी कार्य किया है और झारखंड में 5 साल तक पहली बार एक स्थिर सरकार दी है इससे पहले जितनी भी सरकारें आती थी वह कहीं ना कहीं 5 साल तक नहीं टिक पाती थी मगर भाजपा ही वहां पर स्थिरता लेकर आई है और एक डबल इंजन की सरकार भाजपा ने झारखंड में दी है उन्होंने कहा कि डबल इंजन से उनका मतलब है कि वहां पर विकास राज्य सरकार के माध्यम से भी हुआ है और केंद्र सरकार के माध्यम से भी वहां कई बड़े कार्य किए गए हैं और इस मायने में झारखंड की जनता जानती है कि वहां डबल इंजन की सरकार ने विकास के कई कार्य किए हैं हालांकि ओम माथुर से ईटीवी के विकास पर पूछे जाने और anti-incumbency पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि anti-incumbency किसी भी राज्य में सरकार के खिलाफ थोड़ी बहुत होती ही है मगर anti-incumbency से ज्यादा वहां पर कार्य किया गया है isiliye anti-incumbency Ka Asar झारखंड के चुनाव परिणाम पर असर नहीं डालेगा जहां तक बाद विपक्ष के गठबंधन की है विपक्ष चाहे आरजेडी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सभी संगठित हो जाएं फिर भी जीत भाजपा की सुनिश्चित है

Conclusion: झारखंड के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव से पहले तमाम पार्टियां एक मंच पर आई थी लेकिन जनता ने मोदी सरकार को ही चुना इसलिए इसका कोई असर नहीं पड़ता कि कितनी पार्टियां हमारे विपक्ष में लामबंद होकर लड़ रही हैं उल्टे जनता विकास और मोदी सरकार के विकास को तरजीह दे रही है जहां तक बात महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव के परिणाम की है हर राज्य का अपना एक अलग स्वभाव और अस्तित्व होता है हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव का असर झारखंड में नहीं दिखेगा हालांकि वहां पर भी 75 बार कहे गए थे लेकिन उससे झारखंड में जो दावा किया जा रहा है 65 बार की सीटों का उसमें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.